{"_id":"63f112b7c7f205583509625a","slug":"crowd-of-devotees-gathered-for-jalabhishek-shamli-news-c-14-1-123444-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: महाशिवरात्रि पर सुबह से जलाभिषेक को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: महाशिवरात्रि पर सुबह से जलाभिषेक को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Sat, 18 Feb 2023 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 18 Feb 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
शामली धीमानपुरा मार्ग पर कांवड़ियों के वाहनों से लगा जाम।
शामली। फाल्गुन की महाशिवरात्रि पर जिले भर के शिवालयों में सुबह चार बजे से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष को बेल पत्र अर्पित करके दूध, दही, गंगाजल पंचामृत से जलाभिषेक करके पूजा अर्चना की। देशी घी का दीपक प्रज्ज्वलित करके मनोकामनाएं मांगी। शिवालयों में पूरे दिन बोल बम-बम का जयघोष गूंजता रहा।
शनिवार सुबह प्रदोष व्रत और त्रयोदशी और चतुर्दशी में महाशिवरात्रि का दुर्लभ संयोग बनने से महाशिवरात्रि त्योहार का महत्व बढ़ गया। सुबह चार बजे से शिवालयों में श्रद्धालुओं का पूजा, अर्चना और जलाभिषेक करने के लिए आगमन शुरू हो गया। पानीपत-खटीमा हाईवे के खेड़ी बैरागी शिव मंदिर, श्री हनुमान धाम मनकामेश्वर शिवमंदिर, शिव चौक, पंजाबी कॉलोनी रघुनाथ मंदिर, रेलपार सदाशिव मंदिर, शिव-दुर्गा मंदिर रेलपार, शहर के माजरा रोड भाकूवाला शिव मंदिर, टंकी रोड माता वैष्णो देवी शिव मंदिर, बुढ़ाना रोड बलभद्र शिव मंदिर, कैराना रोड स्थित गुलजारी वाला शिवमंदिर, करनाल रोड स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर, शिवगंज मंडी स्थित शिव मंदिर, बरखंडी स्थित शिव मंदिर, गांधी चौक, गंगा मंदिर, मोहल्ला पंसारियान में सती वाला मंदिर, करमूखेड़ी शिव मंदिर, कंडेला बिजलीघर आदि शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष को बेल पत्र, पुष्प, चौलाई के लड्डू, बेर आदि अर्पित किए। गंगाजल, दूध दही, गंगाजल, शहद से जलाभिषेक करके देसी घी का दीपक प्रज्ज्वलित करके मन्नतें मांगी। शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लग गई। शिवालयों में श्रद्धालुओं को जलाभिषेक करने के लिए कई कई घंटे इंतजार करना पड़ा। श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर पुलिस व प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे।
- हाईवे पर दौड़ती रही शिवभक्तों की टोली
फोटो समाचार
शामली। हरिद्वार से डीजे लगी डाक कांवड़ के वाहन शामली से होकर राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा के लिए गुजरे। सुबह से लेकर शाम चार बजे तक डीजे लगी डाक कांवड़ वाहनों पर तिरंगे नजर आए। डीजे की आवाज गूंजती रही। डाक कांवड़ वाहनों के साथ शिवभक्तों की टोली दौड़ती रही। बाइकों की आवाज गूंजती रही। डाक कांवडि़यों के वाहनों को देखते हुए जिला प्रशासन ने पुलिस की व्यवस्था की थी। आखिरी दिन गंगानगर, हनुमान गढ़, राजगढ, सिरसा, मेवाड़, सिरसा, हिसार, रोहतक, भिवानी, गोहाना, सोनीपत, करनाल, असंद, झुंझनू, फतेहाबाद, चरखी दादरी, रेवाड़ी, फरीदाबाद, पानीपत आदि जिलों की ओर भागमभाग मची रही। डाक कांवड़ वाहनों में टेंपो, टाटा 407, छोटा हाथी, बाइक, साइकिल से कांवड़िये गुजरते रहे। डीजे पर शिव के भजन से पूरे दिन समूचा कांवड़ मार्ग शिवमय रहा।
विज्ञापन
- सोनीपत के शिवभक्त पुलवामा शहीदों की स्म़ृति में लाए डाक कांवड़
सोनीपत के शिवभक्त पुलवामा शहीदों की स्मृति में डाक कांवड़ लेकर आए। पुलवामा की शहीदों की सोनीपत के डाक कांवड़ वाहनों पर राष्ट्रीय ध्वज नजर आया। डाक कांवड़ वाहनों की व्यवस्था के लिए शहर के एसटी तिराहा, कुड़ाना मोड़, रेलपार तिराहा, धीमानपुरा फाटक, भिक्की मोड़, शिवचौक, अग्रसेन पार्क, वर्मा मार्केट, फव्वारा चौक, विजय चौक पुलिस के जवान तैनात किए थे।