फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crowd in trains and buses on Raksha Bandhan

Shamli News: रक्षाबंधन पर ट्रेनों और बसों में उमड़ी भीड़

Thu, 31 Aug 2023 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 31 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Crowd in trains and buses on Raksha Bandhan
शामली। रक्षाबंधन के त्योहार के मद्देनजर बृहस्पतिवार को अवकाश घोषित हो जाने के बाद बुधवार को रोडवेज की बसों और ट्रेनों में भीड़ रही। पूरे दिन रेलवे स्टेशन और बस स्टाप पर गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोगों में आपाधापी रही।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही दिल्ली रोडवेज बस अड्डे पर भीड़ हो गई थी। बस आते ही उसमे सीट लेने की लोगों में आपाधापी रही। यात्रियों ने खिड़कियों से भी बसों में प्रवेश किया। सवारियों के आगे बसे भी कम पड़ गई । एआरएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि पर्व को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। विभाग की आय भी बढ़ी है। बृहस्पतिवार को भी यही हालात बनेंगे।
विज्ञापन

लखनऊ जाने वाली बसों में भीड़ ने तोड़ा रिकार्ड
शामली। लखनऊ एसी यूपी रोडवेज की बसों मेंं यात्री अधिक रहे। शामली से लखनऊ जाने वाली डेढ़ बजे, साढे तीन बजे, साढे चार बजे और साढे पांच बजे यूपी रोडवेज की बसों में भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेकाबू रही ट्रेनों में भीड़

शामली। दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर ट्रेनों में मारामारी रही। दिल्ली-सहारनपुर से सवारियों की सबसे ज्यादा भीड़ रही। सुबह साढे़ आठ बजे दिल्ली जाने वाली और दूसरी ओर सहारनपुर जाने वाली ट्रेनों शामली रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने के लिए सवारियों की लंबी लाइन लगी रही। उत्तर रेलवे के वाणिज्य कर अधिकारी राजकुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों में बृहस्पतिवार को अच्छी खासी भीड़ उमडे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed