फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crowd in roadways buses increased a day before Rakshabandhan

Shamli News: रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व ही बढ़ी रोडवेज की बसों में भीड़

Mon, 19 Aug 2024 02:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 19 Aug 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Crowd in roadways buses increased a day before Rakshabandhan
शामली। रक्षाबंधन से पहले रविवार को सड़कों पर भीड़ रही। मेरठ-दिल्ली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, करनाल और पानीपत जाने के लिए बसों में यात्रियों की भीड़ रही।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर रोडवेज बस अड्डे पर जैसे ही बस आकर रुकती। वैसे ही बस फुल हो जाती। बस में चढ़ने की आपाधापी के साथ सीट पर बैठने के लिए भी मारामरी मची रही। सुबह से लेकर शाम तक शामली से मेरठ, मुजफ्फरनगर, करनाल, पानीपत, दिल्ली, सहारनपुर, बिजनौर की ओर जाने और आने वाली बसों में भीड़ रही। शामली बस स्टेशन के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि रविवार को अवकाश के दिन निगम की बसों में अच्छी खासी सवारियां रवाना हुईं। हालांकि शामली डिपो की 39 बसों में पांच लाख रुपये प्रतिदिन आय होती थी। रविवार को साढे पांच लाख रुपये से अधिक आय होने की संभावना है।
विज्ञापन



यूपी रोडवेज की बसो में प्रोत्साहन योजना 15 दिन बढी
संंवाद न्यूज एजेंसी
शामली। यूपी रोडवेज की प्रोत्साहन योजना रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और पुलिस भर्ती के मद्देनजर आगामी एक सितंबर तक बढ़ा दी गई है। 15 दिन की प्रोत्साहन योजना में चालक- परिचालकों को तीन हजार रूपये, 14 दिन की अवधि में 2250 रुपये, 13 दिन की अवधि में काम करने वालों को 1500 रुपये प्रोत्साहन राशि निगम की ओर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली बस स्टेशन के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि प्रोत्साहन डिपो एवं क्षेत्रीय कार्यशाला के तकनीकी कर्मचारियों एवं आउट सोर्स कार्मिकों को 15 दिन काम करने पर 1200 रूपये, 14 दिन में 1000 रूपये, 13 दिन काम करने पर 800 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed