फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crowd in government hospitals, private empty

सरकारी अस्पतालों में भीड़, प्राइवेट पड़े खाली

Fri, 05 Mar 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Crowd in government hospitals, private empty
शामली प्राईवेट अस्पताल में टीक लगवाने के बाद बैठे लोग। - फोटो : SHAMLI
सरकारी अस्पतालों में भीड़, प्राइवेट पड़े खाली
विज्ञापन

शामली। कोरोनारोधी वैक्सीन का टीका लगवाने के लिए सरकारी अस्पतालों में निशुल्क टीका लगवाने के लिए वृद्ध और 45 साल तक के गंभीर बीमारी वाले लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन निजी अस्पतालों में शुल्क देकर टीका लगवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। जिस कारण सरकारी अस्पतालों में भीड़ दिखाई दे रही, जबकि प्राइवेट अस्पताल खाली पड़े हैं।
शुक्रवार को जिले में जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी समेत 22 स्थानों पर कोरोनारोधी वैक्सीन का टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में 2600 वृद्धजनों और 45 वर्ष से अधिक उम्र के गंभीर रोगों से पीड़ित व्यक्तियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इनमें दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य 456 के सापेक्ष 404 लोगों को टीका लगाया गया। पहली डोज के लिए 2144 के सापेक्ष 1290 लोगों को टीका लगाया गया। इस तरह से लक्ष्य के सापेक्ष 1694 वृद्धजनों को टीके लगाए गए जो 65.15 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

आठ निजी अस्पतालों में सात में टीकाकरण की स्थिति शून्य रही, जबकि एक अस्पताल में 14 वृद्धजनों को टीका लगाया गया। निजी अस्पतालों में टीकाकरण के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार का कहना है कि निजी अस्पतालों में 250 रुपये शुल्क देकर टीका लगता है। शायद इस वजह से वहां पर टीके कम लग रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में टीका निशुल्क लगता है। इस वजह से वहां पर लोग टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैराना व कंडेला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगाई गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भानु प्रकाश ने बताया कि सीएचसी पर 28 व कंडेला पीएचसी पर 40 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को टीके के लिए विशेष सत्र
शामली। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कोरोना संक्रमण से बचने हेतु महिलाओं के लिए कोरोना वैक्सीनेशन का निशुल्क विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। यह सत्र जिला संयुक्त चिकित्सालय शामली, सीएचसी कैराना, सीएचसी शामली और सीएचसी थानाभवन में लगाया जाएगा। इस विशेष सत्र में यदि कोई महिला स्वास्थ्य कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जो टीकाकरण से वंचित हैं, वे आईडी प्रूफ के साथ उस दिन टीके का लाभ ले सकती हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र की 60 वर्ष से अधिक आयु वाली महिलाओं और 45 से 59 वर्ष की किसी भी बीमारी से ग्रसित महिलाओं चिकित्सकीय प्रमाण के साथ टीकाकरण लाभ ले सकती हैं।
--

शामली  जिला अस्पताल में टीका लगवाने से पूर्व रजिस्ट्रेशन करवाते लोग

शामली जिला अस्पताल में टीका लगवाने से पूर्व रजिस्ट्रेशन करवाते लोग- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed