{"_id":"60943b9c8ebc3ebd020bdb55","slug":"crowd-at-shops-people-forgotten-social-distance-shamli-news-mrt5373251131","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों पर उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंस भूले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों पर उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंस भूले लोग
विज्ञापन

शामली/कैराना/थानाभवन। जिले में कोरोना कर्फ्यू में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक खुलीं। इस दौरान ग्राहकों की भीड़ उमड़ी ने सोशल डिस्टेंसिंग के सारे नियमों को तोड़ दिया। सबसे ज्यादा भीड़ नाला पटरी सब्जी मंडी में रही। किरयाना की दुकानों पर भी भीड़ रही।
शासन के निर्देश पर जिले में 10 मई की सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान किरयाना, फल, दूध, सब्जी, खाद, बीज, कीटनाशक आदि आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक खोलने की छूट दी गई है। सुबह दुकान खुलते ही लोगों का बाजार में पहुंचना शुरू हो गया। दस बजे तक सब्जी, किरयाना की दुकानों पर भीड़ लग गई और लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया। दोपहर दो बजे के बाद सभी दुकानें बंद होने से बाजार सुनसान हो गए।
कैराना में किरयाना की दुकान खोलने की की आड़ में कपड़े व अन्य सामान के दुकानदार भी ग्राहकों को दुकान के अंदर बंद करके सामान बेचते देखे गए। चौक बाजार, बेगमपुरा बाजार, मेंढ़की दरवाजा, जोड़ियां कुआं आदि बाजारों में भीड़ सोशल डिस्टेंस की तनिक भी परवाह नहीं कर रही थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने बाजारों में लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर बितर किया और कुछ दुकानदारों को भी हड़काया। पुलिस ने दोपहर दो बजे सभी दुकानों को बंद करा दिया।
विज्ञापन
थानाभवन में कोरोना कर्फ्यू में दुकानदार प्रतिबंधित दुकानों को चोरी छिपे खोल रहे हैं और ग्राहकों को सामान दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने कस्बे में ज्वैलरी की दुकान पर ग्राहक होना पाया। सीओ अमित सक्सेना ने बताया कि ज्वैलर्स के यहां ग्राहक मिले हैं, जो नियमों के खिलाफ है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा भी कई रेडीमेड की दुकानें भी खुली रही। कई स्थानों पर पुलिस को देख कर ग्राहक दुकानों में छुप गए और पुलिस के जाने का इंतजार करते रहे।