फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crops damage in many villages of Jhinjhana

झिंझाना के कई गांवों में फसलों को नुकसान

Sun, 15 Mar 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Crops damage in many villages of Jhinjhana
झिंझाना क्षेत्र गेंहू की फसल को देखते प्रभारी मंत्री अजित पाल शामली विधायक तेजेन्द्र निर्वाल - फोटो : SHAMLI
झिंझाना के कई गांवों में फसलों को नुकसान
विज्ञापन

झिंझाना। लगातार हो रही बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद होने पर किसान परेशान है। गेहूं की पकी फसल जलमग्न हो रही है।
कई दिनों से लगातार हो रही बारिश एवं ओलावृष्टि ने किसानों को चिंतित कर दिया है। शनिवार को भी बारिश एवं ओलावृष्टि ने किसानों की धड़कन बढ़ा दीं। मंसूरा गांव के किसान सरदार जगतार सिंह ने बताया बारिश और ओलावृष्टि किसानों के लिए मुसीबत बनकर आई है। किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। जिसके बाद किसानों ने सरकार से राहत की गुहार लगाई है। किसान रेशम सिंह व सुजीत सिंह ने बताया किसान की मेहनत की कमाई पूंजी बारिश में धुल गई है। कर्ज लेकर जिस फसल को रात-दिन मेहनत करके तैयार किया वह बर्बाद हो चुकी है।

हालत यह है कि फसलें पक कर कटने के लिए तैयार हैं। लेकिन बारिश ने फसल को खराब कर दिया। खेतों में पानी भरा हुआ है। बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों की फसलों को खासा नुकसान हुआ है। जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई। किसानों का कहना है कि इस बार फसल से खासी उम्मीदें थीं, लेकिन मौसम ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया। किसानों ने शासन से राहत की गुहार लगाई है। किसानों की पीड़ा जानने के लिए आए प्रभारी मंत्री अजीत पाल भी वेदखेड़ी से लौट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed