{"_id":"6a3c2f9753f4ce257a08eb95","slug":"criminal-wanted-for-chain-snatching-in-karnataka-and-madhya-pradesh-injured-in-an-encounter-shamli-news-c-26-1-smrt1048-168305-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कनार्टक-मध्यप्रदेश में चेन स्नेचिंग में वांछित बदमाश मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कनार्टक-मध्यप्रदेश में चेन स्नेचिंग में वांछित बदमाश मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन
शामली/ झिंझाना। झिंझाना थाना पुलिस के साथ मुठभेड़ में कर्नाटक के बेंगलुरु और मध्य प्रदेश से चेन स्नेचिंग की घटना में वांछित चल रहा अंतरराज्यीय बदमाश जगत सिंह पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी मौके से भाग गया। इस दौरान बाएं हाथ में गोली लगने से हेड कांस्टेबल गौरव कुमार भी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की बाइक, तमंचा व दो कारतूस बरामद किए।
एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि बुधवार सुबह झिंझाना थाना पुलिस हरसाना काठा पुल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चौसाना की तरफ से बिना नंबर प्लेट की बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार लोग पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए नहर नहर पटरी की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा गई जवाबी फायरिंग में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।
घायल बदमाश का दूसरा साथी मौके से भाग गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम जगत सिंह निवासी गांव खानपुर जाटान बताया। एएसपी ने बताया कि जगत सिंह अंतरराज्यीय अपराधी है, जो बेंगलुरु (कर्नाटक) और मध्य प्रदेश से चेन स्नेचिंग की घटना में वांछित चल रहा था। उसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश के जनपद शामली के थाना बाबरी, सहारनपुर व अमेठी, कर्नाटक के बेंगलुरु सिटी और मध्यप्रदेश के जिला सतना में 12 से अधिक मामले दर्ज हैं।