फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Zombies have taken over a four-kilometer bike

चार किमी बाइक पर ही ले गए लाश

Mon, 12 Sep 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 12 Sep 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Zombies have taken over a four-kilometer bike
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने बनत निवासी अनिल की हत्या में शामिल एक आरोपी समर सिंह उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि गांव सेंहटा में कृष्णा नदी पुल के पास अनिल की हत्या की गई थी। फिर वह और उसके दो साथी अनिल का शव बाइक पर रखकर पूर्वी यमुना नहर पर ले गए थे। वहां शव को नहर में फेंक दिया था। पुलिस का दावा है कि अनिल की हत्या की साजिश बागपत के गांव बावली निवासी संजीव पहलवान ने रुपयों के लेनदेन के विवाद के चलते रची थी। 
विज्ञापन


रविवार दोपहर सीओसिटी ऑफिस में एसपी विजय भूषण ने बताया कि समर सिंह को शनिवार शाम कुड़ाना मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके
कब्जे से तमंचा 12 बोर और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि बावली (बागपत) निवासी संजीव पहलवान और बनत निवासी अनिल का अवैध रूप से हरियाणा मार्का शराब की 12 पेटी बेचने के बाद 25 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद था। 
विज्ञापन


19 मई को संजीव पहलवान, जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी किवाना कांधला, सोनू लाला पुत्र जयप्रकाश निवासी बनत, पप्पू चेयरमैन पुत्र इकबाल निवासी बनत ने सेंहटा गांव के बाहर एक स्थान पर बैठकर शराब पी थी। अनिल को भी वहां बुला लिया गया था। इसी दौरान संजीव ने तमंचे से गोली मारकर अनिल की हत्या कर दी थी। फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए समर सिंह, संजीव और जितेंद्र ने अनिल का शव बाइक पर अपने बीच में रखा। उसके बाद चारों लोग बाइक
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकर लिलौन गांव के निकट पूर्वी यमुना नहर पर ले गए। शव को नहर में फेंकने के बाद वह अपने घर लौट आए थे। 

अनिल का शव हत्या के चार दिन बाद बागपत के गांव सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में नहर से बरामद हुआ था। शव बुरी तरह क्षत विक्षत होने के कारण तब उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। शनिवार को ही आरोपी समर सिंह को सिंघावली अहीर थाने ले जाकर उस शव के फोटो दिखाकर पहचान कराई गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में संजीव पहलवान और जितेंद्र ने पूर्व में कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। संजीव को रिमांड पर लेकर तमंचा और बाइक पूर्व में बरामद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed