{"_id":"5828bad94f1c1b342fb3c0e8","slug":"youth-shot-dead-in-transactions","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन में युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेनदेन में युवक की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 14 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
muder
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/गढ़ीपुख्ता। रुपयों के लेनदेन के विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों और पुलिस को दी। शाम को एसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया और परिजनों से पूछताछ की।
झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव हथछोया निवासी मोबीन पुत्र हाजी मुर्सलीन अपने दोस्तों के साथ अक्सर गढ़ी अब्दुल्ला खा में क्रिकेट खेलने के लिए आता रहता था। रविवार को भी वह गढ़ी अब्दुल्ला में आया हुआ था। उसी दौरान मोबीन के फोन पर कॉल आई और उसको मोबाइल देने के बहाने खेत वाले रास्ते पर बुलाया गया।
मोबीन बाइक पर बताए गए स्थान पर पहुंचा, जहां पर उसे गोली मारकर हत्यारोपी फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। हत्या की सूचना पर गढ़ीपुख्ता पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
उधर, शाम को एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। एसपी के अनुसार परिजनों ने बताया कि मोबीन और एक व्यक्ति के बीच 1800 रुपये, मोबाइल के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। खालिद निवासी सींगरा के खिलाफ मोबीन के भाई नौशाद ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि लेनदेन का विवाद ही युवक की हत्या की वजह बना है। जांच हो रही है।