फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Criminal wanted for the murder of a property dealer and Gogi gang member arrested from Sonipat.

Delhi NCR News: प्रॉपर्टी डीलर और गोगी गैंग के सदस्य की हत्या में वांछित बदमाश सोनीपत से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
-अपराध शाखा ने की गिरफ्तारी, रोहिणी जिला पुलिस पहले ही वारदात में शामिल दो आरोपी को कर चुकी है गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कंझावला इलाके में गोगी गैंग के सदस्य और पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हरीश माथुर की हत्या में वांछित बदमाश अर्जुन पंडित उर्फ प्रमोद को गिरफ्तार किया है। आरोपी टिल्लू ताजपुरिया गैंग का सक्रिय सदस्य है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि हत्या गैंग की आपसी दुश्मनी के कारण की गई। शाखा के पुलिस उपायुक्त चंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 30 जुलाई की रात कराला इलाके में प्रॉपर्टी का काम करने वाले 36 साल के हरीश माथुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जांच में पता चला कि हत्या में तीन शूटर शामिल थे। आरोपियों की पहचान राहुल रंगा, साहिल उर्फ विशाल और अर्जुन उर्फ प्रमोद के रूप में हुई।

मामले की जांच करते हुए रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ ने राहुल रंगा और साहिल उर्फ विशाल को 2 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अर्जुन उर्फ प्रमोद गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। एसीपी उमेश बर्थवाल के देखरेख में पुलिस टीम उसकी तलाश शुरू की। तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने 22 अगस्त को उसे राय सोनीपत हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने इस मामले में अपनी संलिप्तता कबूल की। उसने बताया कि वह अपने ममेरे भाई के जरिये राहुल रंगा के संपर्क में आया। जो खुद एक ऑनलाइन गेम के जरिए राहुल के संपर्क में आया था। राहुल ने उसे जल्दी पैसे कमाने के लालच में टिल्लू ताजपुरिया गैंग में शामिल होने के लिए उकसाया। इसके बाद अर्जुन गैंग और आपराधिक गतिविधियों से जुड़ गया। 30 जुलाई को अर्जुन ने राहुल रंगा और साहिल उर्फ विशाल के साथ मिलकर हरीश माथुर की हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। हरीश माथुर विरोधी गोगी-दिनेश कराला गैंग से जुड़ा हुआ था। जांच में पता चला कि घटना के समय अर्जुन बाइक चला रहा था और राहुल और साहिल ने उस पर गोली चलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed