{"_id":"5aa55b744f1c1b8f778b4d8c","slug":"youth-killed-by-train-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर युवक ने गंवाई जिंदगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटकर युवक ने गंवाई जिंदगी
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
हाथ पर लिखा सुसाइड नाोट।
- फोटो : अमर उजाला
शामली में दिल्ली- शामली रेलवे ट्रैक पर एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान लोनी निवासी युवक के रूप में हुई। उसके पास से एक किताब, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिला। किताब में युवक ने आत्महत्या का कारण भी लिखा। पुलिस ने शव मोर्चरी भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की शाम करीब पांच बजे शामली स्टेशन के आउटर के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिला। युवक की गर्दन धड़ से अलग थी। सूचना मिलने पर शामली कोतवाली पुलिस और डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के पास से मिली एक किताब पर आत्महत्या का कारण लिखा मिला। वहीं उसके पास से मोबाइल फोन, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान पवन (30) पुत्र प्रभुदयाल निवासी लोनी के रूप में हुई। पुलिस ने मोबाइल में मिले नंबर के आधार पर परिजनों को कॉल करके युवक की मौत की सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरकर शव मोर्चरी भिजवा दिया। घटनास्थल पर पहुंचे एसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है, मामले की जांच की जा रही है।
कौन है मोनिका
ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने वाले युवक ने सुसाइड नोट में किसी मोनिका का नाम लिखा है, जिसे उसने अपनी प्रेमिका बताया। साथ ही उसमें पवन ने कई बातें लिखीं, जिसको लेकर पुलिस जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन