फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Young man shot against Dole cutting, severe

डोल काटने के विरोध में युवक को गोली मारी, गंभीर

Tue, 01 Nov 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 01 Nov 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Young man shot against Dole cutting, severe
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बाबरी/शामली। थाना बाबरी क्षेत्र के गांव गोगवान में खेत की डोल कटने को लेकर हुए विवाद में युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। युवक के परिजनों पर भी धारदार हथियार और डंडों से हमला कर दिया। हमले का आरोप सगे           चाचा और उसके परिवार पर            लगा है। पुलिस मामले की जांच करने में लगी है। 
विज्ञापन


गोगवान गांव निवासी महावीर सिंह और योगेंद्र मंगलवार सुबह करीब 10 बजे खेत पर गए थे। इसी दौरान योगेंद्र के चाचा ओमबीर भी वहां पहुंच गए। ओमबीर ने आरोप लगाया कि जुताई के दौरान महावीर और योगेंद्र ने उसके खेत की डोल काट दी। इसको लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज हो गई। इसी दौरान ओमबीर के बेटे राजू और विशाल भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन


योगेंद्र के भाई पवन और नरेंद्र भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि ओमबीर पक्ष के लोगों ने योगेंद्र पर तमंचे से फायर किया, जबकि नरेंद्र, पवन और महावीर पर लाठी डंडे तथा धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। योगेंद्र के चेहरे पर गोली लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। घायल योगेंद्र, नरेंद्र, पवन और महावीर को शामली स्थित प्राइवेट अस्पताल लाया गया। वहां गंभीर हालत के चलते योगेंद्र और नरेंद्र को भर्ती कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सूचना पर बाबरी थानाध्यक्ष यूसुफ खान पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल ने भी गोगवान पहुंचकर पीड़ित परिवार के लोगों से बातचीत की। योगेंद्र पक्ष की ओर से ओमबीर पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed