फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Wrecking at the death of a young man in an accident

हादसे में युवक की मौत पर बरपा हंगामा

Tue, 23 Apr 2019 12:06 AM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Tue, 23 Apr 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Wrecking at the death of a young man in an accident
accident - फोटो : अमर उजाला
शामली। शहर के अजंता चौक पर ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने एंबुलेंस में तोड़फोड़ कर चालक से मारपीट की। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है। उधर, चालक से मारपीट पर स्वास्थ्य विभाग के एंबुलेंस चालकों में भी रोष है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी आरिफ (27 ) दिल्ली रोड पर स्क्रैप की दुकान करता था। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आरिफ घर से साइकिल से  दुकान पर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रास्ते में अजंता चौक पर एक ट्रक ने आरिफ को कुचल दिया। चालक ट्रक को मौके पर
विज्ञापन

छोड़कर फरार हो गया।

आसपास के लोग घायल युवक को कैराना रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। अस्पताल संचालक के अनुसार जब युवक को उनके यहां लाया गया, उसकी मृत्यु हो चुकी थी। लोगों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की 108 की एंबुलेंस भी वहां पहुंच गई और युवक को शामली सीएचसी लेकर चली गई, लेकिन बीच रास्ते में ही कुछ युवकों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि लोगों ने रास्ते में फव्वारा चौक पर एंबुलेंस को रुकवा लिया और जाम लगा दिया। इस दौरान कुछ युवकों ने एंबुलेंस के शीशे तोड़ दिए और उसके चालक ब्रजभूषण से मारपीट कर दी। कुछ जिम्मेदार लोगों ने युवकों को समझाकर शांत किया। इसके बाद सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने आरिफ को मृत घोषित कर दिया। आरिफ की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि मृतक के पिता मोहम्मद अहमद की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed