{"_id":"58d7ff6c4f1c1bfc411a24ae","slug":"woman-s-body-hanged-on-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटका मिला महिला का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी पर लटका मिला महिला का शव
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
चौसाना। गांव दथेडा गांव में नवविवाहिता का शव फांसी पर लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। उसके परिजनों का आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसे परेशान करता था, जिससे तंग आकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी युवक की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
गांव दथेडा निवासी युवती की शादी करीब चार माह पूर्व हुई थी। पिछले सप्ताह नवविवाहिता अपने मायके आई थी। शनिवार देर रात गांव का ही एक युवक उससे मिलने उसके घर जा पहुंचा।
युवती के परिजनों ने उसे देख लिया, जिसके बाद युवक दीवार फांदकर मौके से फरार हो गया। युवती के परिजनों ने युवक की शिकायत उसके घर वालों से की। आरोप है कि रविवार को फिर से युवक ने युवती को परेशान करना शुरू कर दिया। इस पर तंग आकर युवती ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
शव कमरे में लटका देखकर परिजनों में कोहराम मच गया और आरोपी युवक के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया। इसके बाद युवती के परिजनों ने आरोपी युवक जोनी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर चौसाना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी जोनी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चौकी इंचार्ज का कहना है कि आरोपी युवक को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।