फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman dead in mysterious circumstances

महिला की संदिग्ध हालत में मौत

Mon, 21 Sep 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Mon, 21 Sep 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
शामली में कोतवाली क्षेत्र के गांव बहावड़ी में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगोें ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव पुरमाफी निवासी राजेंद्र की बेटी दीपिका की शादी चार साल पूर्व गांव बहावड़ी निवासी मोहित पुत्र रामपाल के साथ हुई थी। दीपिका ने डेढ़ साल का बच्चा भी है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दीपिका का उत्पीड़न करते थे और अक्सर मारपीट करते थे।
विज्ञापन

रविवार सुबह दीपिका के परिजनों को सूचना दी गई कि उसकी तबीयत खराब हो गई है। दीपिका के भाई दीपक ने बताया कि जब वह गांव पहुंचा, तो वहां दीपिका का शव मिला। दीपक ने इसके बाद शामली कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर में दीपिका के पति मोहित, जेठ सोनू और ससुर रामपाल पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर शामली डीपी सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed