फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Was very furious to kill two people

दो लोगों की हत्या करने भभीसा पहंुचा था विपुल

Sun, 18 Jun 2017 12:36 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Was very furious to kill two people
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। हत्या, लूट और रंगदारी जैसे संगीन अपराधों की वजह से ही कुख्यात विपुल का नाम खूनी पड़ गया था। गांव भभीसा में दो लोगों की हत्या के बाद विपुल सुर्खियों में आया। इसके बाद संगीन वारदातों को एक के बाद एक अंजाम देने के कारण जरायम की दुनिया में उसे विपुल खूनी के नाम से लोग जानने लगे। 
विज्ञापन


  इतना ही नहीं अब उसने भाड़े पर हत्या करनी भी शुरू कर दी थीं। उसकी आपराधिक फेहरिस्त में करीब 32 आपराधिक मामले दर्ज हैं। विपुल खूनी कांधला थाना क्षेत्र के गांव भभीसा निवासी है। गांव की रंजिश के चलते उसके खिलाफ पहला मुकदमा 2005 में दर्ज हुआ। उसके बाद 2008 में शामली के लकड़ी व्यापारी की हत्या को अंजाम दिया। इसके बाद विपुल के खिलाफ मुकदमों की लाइन लग गई। 
विज्ञापन


 वर्ष  2009 में बागपत के खेकड़ा में लूट, 2013 में बागपत में लूट, 2013 में शामली में लूट, मेरठ के सरधना में जानलेवा हमला, खेकड़ा से अपहरण, 2014 में रमाला में हुई हत्या, भभीसा में अपने एक साथी की हत्या का बदला लेने के लिए विपुल ने 2014 में धर्मेंद्र और पवन की हत्या कर दी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी रंजिश में गांव के ही अक्षय तथा अशोक इसके निशाने पर थे। हाल ही में खतौली में भाजपा नेता राजा वाल्मीकि की हत्या को अंजाम दिया। वर्ष 2005 से अब तक विपुल के खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या के पांच, हमले के छह, लूट और डकैती के पांच मुकदमे सहित कुल 32 मुकदमे दर्ज किए गए।

विपुल खूनी ने भभीसा गांव के अशोक तथा प्रधान के पति अक्षय को जान से मारने की धमकी दी हुई थी। देर रात उनमें से किसी एक की हत्या करने की साजिश विपुल ने बना रखी थी।

इसके अलावा विक्की त्यागी के हत्यारोपी सागर मलिक सहित सुरेंद्र, राहुल सांडू भी उसके निशाने पर थे। विपुल सागर मलिक की मां ग्राम प्रधान बहावड़ी बबली की भी हत्या करना चाहता था। टीम में थानाध्यक्ष कांधला एमएस गिल, स्वॉट टीम प्रभारी राजकुमार शर्मा, थानाध्यक्ष झिंझाना भगवत, कैराना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद पंवार तथा एसओजी टीम के सदस्य शामिल रहे। 

विपुल खूनी के खिलाफ दर्ज मुकदमें
क्राइम नंबर    धारा     थाना      
458/05    307           थाना कांधला      
888/08    302,120बी    कांधला      
94/09    392,411            खेकड़ा, बागपत       
54/11    110 सीआरपीसी    कांधला 
129/09    379,411            पांडवनगर,  दिल्ली 
09/11    394,395,397          ज्योतिनगर, शाहदरा दिल्ली 
345/13    307    कांधला      
34/13     392, 411            खेकड़ा बागपत      
98/13     392, 411    शामली      
22/13     2/3 गैंगस्टर एक्ट    शामली      
221/13     2/3 गैंगस्टर एक्ट    शामली      
252/13     307            सरधना, मेरठ      
253/13    25 आर्म्स एक्ट            सरधना, मेरठ      
24/14    25 आर्म्स एक्ट            आदर्श मंडी      
472/14    364ए, 366, 120 बी            खेकड़ा बागपत      
280/14     307    कांधला       
23/14     302            रमाला, बागपत     
676/16     307    कांधला 
149/17    302            गंगोह सहारनपुर 
208/17     384    कांधला 
506/17    302            खतौली, मुजफ्फरनगर 
1060/17    395,397           कोतवाली मुजफ्फरनगर 

न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए दोनों बदमाश
कैराना। कांधला में गिरफ्तार किए गए इनामी विपुल खूनी और उसके साथी शत्रु बालियान को पुलिस ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार मुजफ्फरनगर भेज दिया।


गोली लगने से विपुल खूनी और उसके घायल साथी शत्रु बालियान को कांधला पुलिस एंबुलेंस से लेकर कैराना कचहरी पहुंची। शनिवार अपराह्न करीब चार बजे कड़ी सुरक्षा के बीच उन दोनों को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। एसपी ने बताया कि अदालती कार्रवाई के दौरान दोनों बदमाश एंबुलेंस में ही लेटे रहे। मजिस्ट्रेट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में लेने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed