फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Wajid will reveal the secrets of weapon smugglers

वाजिद खोलेगा हथियार तस्करों के राज

Sun, 15 May 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Sun, 15 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Wajid will reveal the secrets of weapon smugglers
Weapons smuggling - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। पाकिस्तान से हथियार मंगाने वालों का राज अब वाजिद खोलेगा। पुलिस और खुफिया विभाग की जांच में हरियाणा निवासी वाजिद नाम का शख्स सामने आया है। पता चला कि इसके पास ही ये हथियार पहुंचने थे।
विज्ञापन

 

कांधला के गांव गंगेरू निवासी इस्माईल अटारी बॉर्डर पर चार पिस्टलों और सात मैगजीन के साथ पकड़ा गया था। उसके पकड़े जाने के बाद खुफिया एजेंसियां सक्रिय हुई और हथियार मंगाने वालों की तलाश में जुट गई। यहां तक पता लगाने के आदेश दिए गए कि इन हथियारों का इस्तेमाल किस लिए होना था। वहां इस्माईल ने पूछताछ के दौरान हथियार मंगाने में शामली के साजिद का नाम बताया। जबकि खुफिया एजेंसियों और पुलिस को साजिद नाम के शख्स का पता नहीं लग सका।

विज्ञापन

 

जांच पड़ताल के दौरान खुफिया एजेंसियों को दो मोबाइल नंबर भी मिले। जिनकी कॉल डिटेल से सामने आया कि जिस साजिद का नाम बताकर पुलिस को धोखा दिया जा रहा था। वह कोई ओर है। अब इसकी पहचान हो चुकी है। हालांकि अभी ये दोनों हथियार तस्कर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। इसके साथ एक ओर हथियार तस्कर का नाम सामने आया। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान से मंगाए गए हथियार हरियाणा निवासी वाजिद नाम के शख्स के पास पहुंचने थे। पुलिस अब वाजिद की भी तलाश कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उधर, इस मामले के बारे मेंे एडिशनल एसपी अनिल कुमार झा ने बताया कि वाजिद के पकड़ में आने के बाद ही पूरा मामला खुल सकेगा। फिलहाल जांच हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed