{"_id":"a2a95155069bd6992f634347c4a2d7f0","slug":"upanibndk-office-remained-open-until-late-at-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात तक खुला रहा उपनिबंधक कार्यालय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देर रात तक खुला रहा उपनिबंधक कार्यालय
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Wed, 21 Oct 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली (ब्यूरो)। शामली बाईपास की अधिगृहीत भूमि के लिए उपनिबंधक कार्यालय देर रात्रि तक खुला रहा। सिंभालका गांव के चार किसानों के बैनामो की प्रक्रिया चलती रही।
दिल्ली यमुनोत्री फोरलेन के तहत शामली बाईपास प्रस्तावित है। बाईपास में बलवा, ताजपुर सिंभालका, सेहटा, शामली व बनत गांव की 36.6344 हेक्टेयर भूमि किसानों की आ रही है। 15 फरवरी 2014 को बलवा गांव के 30 किसानों के पांच बैनामे शामली बाईपास के हो चुके हैं। किसानों के खाते में धनराशि हस्तांतरित हो चुकी है।
केंद्र सरकार के नए भूमि अधिग्रहण अधिनियम के तहत चार गुणा सर्किल रेट घोषित होने के बाद शामली बाइपास के लिए ज्यादातर किसान भूमि दिए जाने की सहमति पत्र जिला प्रशासन को सौंप चुके हैं। सोमवार को ग्राम सिंभालका के 21 किसानों के बैनामे की प्रक्रिया शुरू करते हुए शपथ पत्र दिए थे।
विज्ञापन
मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण के अवर अभियंता यूडी शर्मा व उपशा के तहसीलदार मो. इस्लाम ने कैराना उपकोषागार में जाकर स्टंाप लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। सिंभालका गांव के जुम्मा, सोहनदास, किरणपाल, हर्ष कुमार, नरेंद्र कुमार के बैनामा कराने की प्रक्रिया पूरी की गई। उपशा से जुडे़ अवर अभियंता यूडी शर्म, एसडीएम सदर श्याम अवध चौहान, शामली उपनिबंधक अमित कुमार मौजूद रहे।