{"_id":"61ae47b1ef825f501826a9cc","slug":"up-news-two-criminals-have-surrendered-in-police-station-because-of-the-fear-of-encounter-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनकाउंटर का खौफ: हाथ उठाकर कोतवाली पहुंचे आरोपी, अपराध से की तौबा, ये था पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एनकाउंटर का खौफ: हाथ उठाकर कोतवाली पहुंचे आरोपी, अपराध से की तौबा, ये था पूरा मामला
Mon, 06 Dec 2021 10:56 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 06 Dec 2021 10:56 PM IST
सार
शामली में बच्चों के विवाद में एक पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडे से हमला किया गया। इस मामले में दो आरोपियों ने सोमवार को हाथ उठाकर कोतवाली में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
हाथ उठाकर कोतवाली पहुंचे आरोपी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शामली जनपद के कैराना में सोमवार को दो आरोपियों ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्थन किया। दोनों आरोपी हाथ उठाकर थाने पहुंचे और भविष्य में अपराध से तौबा की। बताया गया कि एक सप्ताह पूर्व गांव रामड़ा में बच्चों के विवाद में एक पक्ष के लोगों पर जानलेवा हमला किया गया था।
विज्ञापन
गांव रामड़ा में 30 नवंबर को बच्चों के विवाद में भूरा पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला करके दिलशाद व उसकी पत्नी जाहिदा को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उक्त हमले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इस मामले में दिलशाद के पिता लतीफ की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शादी की खुशियों में मातम: भीषण हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौत, कार के उड़े परखच्चे, देखिए दर्दनाक तस्वीरें
विज्ञापन
वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी। पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते सोमवार सुबह मामले में आरोपी नाहिद व भूरा उर्फ यूसुफ निवासी रामड़ा अपने हाथ उठाकर कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: वारदात से दहला इलाका: पहले बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद उठाया खौफनाक कदम, देखें मौके की तस्वीरें