फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP Crime News: Teenager has been sexually assaulted in a village in Shamli

यूपी: किशोरी को बहला-फुसलाकर खेत में ले गए युवक, फिर दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम

Tue, 24 Aug 2021 03:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 24 Aug 2021 03:17 PM IST
सार

शामली में दुष्कर्म के मामले में पीड़ित किशोरी के परिजनों ने चौकी में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेजा है।

विज्ञापन
UP Crime News: Teenager has been sexually assaulted in a village in Shamli
सांकेतिक चित्र

विस्तार

शामली में गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों संजीव और गौरव एक किशोरी को बहला-फुसलाकर खेत में ले गए। आरोप है कि संजीव ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि गौरव निगरानी में लगा रहा। पीड़ित किशोरी के शोर मचाने पर परिजन वहां पहुंच गए। 

विज्ञापन


वहीं इस संबंध में पीड़ित किशोरी के परिजनों ने चौकी में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेजा है। उपनिरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


उधर, कैराना क्षेत्र के गांव भूरा में एक सप्ताह पूर्व हुई अजय की हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक ने दोनों हत्यारोपियों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। 16 अगस्त को गांव भूरा में दुष्कर्म के एक मुकदमे की पैरवी की रंजिश में अजय की गोली मार हत्या कर दी थी। मृतक के पिता सुरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने गांव के शुभम और उसके भतीजे सन्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। हत्याकांड के अगले दिन डीआईजी ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया था और पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय का आश्वासन दिया था। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देशन में स्वाट टीम सहित तेजतर्रार पुलिस कर्मियों की छह टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने रविवार को हत्यारोपियों की मदद करने के आरोप में रविन उर्फ श्रीराम को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी हत्यारोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि अजय की हत्या में फरार चल रहे दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed