{"_id":"610ec9ca8ebc3e72cc150f0f","slug":"up-crime-news-four-criminals-have-surrendered-in-police-station-because-of-the-fear-of-encounter-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनकाउंटर में ढेर होने का डर: हाथ उठाकर थाने पहुंचे चार गैंगस्टर, अपराध से की तौबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एनकाउंटर में ढेर होने का डर: हाथ उठाकर थाने पहुंचे चार गैंगस्टर, अपराध से की तौबा
Sun, 08 Aug 2021 12:17 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:17 AM IST
सार
अपराध से तौबा-तौबा करते हुए चार गैंगस्टर हाथ उठाकर थाने पहुंचे और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
शामली में हाथ उठाकर थाने पहुंचे आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शामली जनपद के कैराना में गिरफ्तारी के डर और कानूनी कार्रवाई के दबाव में आकर चार गैंगस्टर शनिवार को हाथ उठाकर थाने पहुंचे और अपराधों से तौबा करते हुए पुलिस के सामने समर्पण कर दिया।
विज्ञापन
गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे चार आरोपी अहसान, गुफरान, इरफान व जुल्फान निवासी ग्राम रामड़ा शनिवार को कैराना कोतवाली के गेट पर पहुंचे। जहां पर चारों ने अपने हाथ ऊपर उठाकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। कहा कि वह अपराध से तौबा करते हैं और आगे से अपराध न करने की कसम खाते हैं।
विज्ञापन
सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी और अन्य कानूनी कार्रवाई के निरंतर दबाव में आकर चार गैंगेस्टर ने स्वयं कोतवाली में पहुंचकर आत्मसमर्पण किया है। गैंगेस्टर के विरुद्ध थाने पर बलवा, हत्या का प्रयास आदि धाराओं में पूर्व में मुकदमे दर्ज हैं। जिन पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन