{"_id":"58c04a4c4f1c1b683ddc4fbf","slug":"two-parties-strike-to-stop-sand-laden-dump","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत से लदा डंपर रोकने पर दो पक्षों में मारपीट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेत से लदा डंपर रोकने पर दो पक्षों में मारपीट
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
mning
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। अवैध रेत खनन का खेल अब टकराव की वजह बनने लगा है। मंगलवार रात एक माफिया ने करनाल की तरफ से आते रेत से लदे डंफर रुकवा लिए, तो दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई।
एक दिन पूर्व ही ऊन पुलिस चौकी क्षेत्र में रेत से लदे डंफर पुलिस ने पकड़ लिए थे। डंफर मालिक को आशंका थी कि रेत सप्लाई कराने वाले दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके डंफर पकड़वाए हैं, जबकि उसके डंफर भी रेत ढोने में लगे हुए हैं। इसी के चलते मंगलवार रात उक्त डंफर मालिक अपने साथियों सहित मेरठ-करनाल हाइवे पर केरटू के पास पहुंचा।
वहां उन्होंने बिड़ौली की तरफ से आते रेत से लदे डंफर को रुकवा लिया और चालक से मारपीट कर दी। इसकी सूचना पर डंफर मालिक अफसर निवासी केरटू अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा और मारपीट करने वालों का विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना की सूचना झिंझाना थाना पुलिस को भी दी गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तो उससे पहले ही डंफरों को रोकने वाली चारों युवक वहां से फरार हो गए। उधर, हल्का इंचार्ज दरोगा अनिल कुमार ने बताया कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं आई है, तहरीर मिलने पर की जाएगी।
विज्ञापन
रेत से लदा ट्रक सीज, चालक जमानत पर छोड़ा
झिंझाना। पुलिस ने करनाल की तरफ से आए रेत से लदे ट्रक को पकड़ लिया। डंफर सीज कर दिया गया, जबकि उसके चालक को थाने से ही जमानत देकर छोड़ दिया गया। मंगलवार रात करनाल की ओर से रेत से लदा ट्रक झिंझाना की तरफ आ रहा था। रास्ते में चेकिंग के दौरान पुलिस ने उक्त ट्रक पकड़ लिया। चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पकडे़ गए ट्रक चालक गगन निवासी बड़सत हरियाणा को थाने से जमानत दे दी गई है, जबकि ट्रक सीज कर दिया गया है।