फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two hours, standing vertical death and restless breath

दो घंटे, सामने खड़ी मौत और अटकी रही सांसें 

Sat, 04 Nov 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 04 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two hours, standing vertical death and restless breath
लूट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
शामली। मुंह पर बंधा कपड़ा, हाथों में तमंचे और बंदूक और निशाने पर व्यापारी का परिवार। मौत सामने होने से सांसें अटकी रही। इस दहशत में व्यापारी का परिवार करीब दो घंटे रहा। हर पल मौत का खतरा बना हुआ था, जिस कारण बदमाशों का विरोध भी नहीं कर पाए। यह पीड़ा है उस व्यापारी के परिवार की, जो शुक्रवार देर रात दो घंटे तक बदमाशों के चंगुल में रहा। 
विज्ञापन


कस्बा जलालाबाद में टेंट व्यापारी महेंद्र के मकान में देर रात करीब दो बजे बदमाश घुसे थे। दो बदमाश छत पर पहरा दे रहे थे, जबकि छह बदमाशों ने मकान के अंदर व्यापारी के दोनों पुत्रों और उनके परिवार को गन प्वाइंट पर लिया हुआ था। महेंद्र के पुत्र रमेश ने बताया कि बदमाश नंगे पैर थे और सभी ने जींस पहन रखी थी।
विज्ञापन


चार बदमाशों ने उन्हें घेर रखा था, जबकि दो बदमाश नकदी और जेवरात समेटने में लगे हुए थे। नकदी और जेवरात रखने के लिए बदमाशों ने व्यापारी के घर में से ही थैला लिया। रमेश ने बताया कि अवैध हथियारों के सामने हम कुछ बोल नहीं पाए और विरोध भी नहीं कर पा रहे थे। खतरा लग रहा था कि कहीं बदमाश गोली न मार दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रमेश ने बताया कि चार लाख रुपये बदमाशों ने उसके पिता महेंद्र के कमरे से लिए, जबकि सात लाख रुपये उन दोनों भाइयों के कमरों से निकाले। रमेश ने बताया कि वह शादी समारोह की पूरी बुकिंग लेते हैं, जिसमें टेंट, हलवाई, डेकोरेशन वगैरह की बुकिंग लिए एडवांस रकम ली जाती है। शादियों का सीजन शुरू होने के चलते ही यह रकम उन्हें मिली थी।

एडवांस बुकिंग में शादी समारोह के कार्य पूरे कराने के लिए मजदूरों और हलवाई को भी पैसा देना पड़ता है। उन्होंने बताया कि एक बदमाश ने उनके पिता महेंद्र कुमार से कहा कि बाबाजी चुपचाप रहो, तो दूसरे बदमाश ने उन्हें अंकल कहते हुए बोला कि हम तुम्हें कुछ नहीं कहेंगे, चुप रहो। 
 हसनपुर लुहारी में भी इसी तरह पड़ी थी डकैती 
डेढ़ साल पूर्व जलालाबाद चौकी क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी में भी बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर इसी अंदाज में डकैती डालकर सनसनी फैला दी थी। शनिवार सुबह जब लोगों को जलालाबाद के टेंट व्यापारी महेंद्र कुमार के यहां डकैती पड़ने पर लोगों को हसनपुर लुहारी की घटना भी याद आ गई। 

एक माह, तीन हत्या, तीन लूट, कई चोरियां 
शामली। अक्तूबर माह में जिले में आपराधिक वारदातें लगातार हुई। 10 अक्तूबर को झिंझाना क्षेत्र के नौनांगली गांव में मुर्गी फार्म संचालक मोहित की हत्या हुई। उसी दिन गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या कर दी गई। 22 अक्तूबर को थानाभवन क्षेत्र के गांव मंटी हसनपुर निवासी युवक की हत्या हुई।


वहीं, 11 अक्तूबर को आदर्श मंडी क्षेत्र में सहारनपुर रोड पर युवक से बाइक लूटी, 13 अक्तूबर को दयानंदनगर निवासी महिला से चेन लूटी गई, 23 अक्तूबर को दयानंदनगर निवासी महिला से चेन लूटी गई। इसके अलावा कैराना में थाने के सामने ही एक अक्तूबर को तीन मकानों में चोरी, 21 अक्तूबर की रात कैराना के गांव बुच्चाखेड़ी के पांच घरों में चोरी हुई। इसके अलावा वाहन चोरी की घटनाएं भी लगातार होती रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed