फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Twenty-two million head slaughter knives robbed

प्रधान को चाकू मारकर पौने दो लाख लूटे

Tue, 23 Feb 2016 12:24 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 23 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Twenty-two million head slaughter knives robbed
झिंझाना। बैंक से रुपये निकालकर अपनी भाभी के साथ बाइक से घर लौट रहे ग्राम प्रधान को सात बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया और 1.75 लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


प्रधान पर तमंचे से फायर भी किया, लेकिन वह बाल बाल बचे। शोर मचाने पर आसपास के खेतों से आए किसानों ने बदमाशों को घेर लिया। चार बदमाश तो बाइक पर फरार हो गए, जबकि तीन बदमाशों को भीड़ ने पकड़ने के बाद धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।

ग्राम पंचायत शिवनगर बीबीपुर के प्रधान श्याम सिंह सोमवार को कसबा झिंझाना स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा से एक लाख 75 हजार रुपये निकाले। इसके बाद वह अपनी भाभी सुभाषनी के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। बीबीपुर मार्ग पर पीछे से आए दो बाइकों पर सवार सात बदमाशों ने तमंचों से आतंकित करके उन्हें रुकवा लिया। गन प्वाइंट पर लेकर श्याम सिंह से बदमाशों ने 1.75 लाख रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया।
विज्ञापन


शोर मचाने पर बदमाशों ने प्रधान पर फायर कर दिया जिसमें वह बाल-बाल बचे। इस दौरान खेतों में काम कर रहे किसानों के आने पर बदमाश भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने घेराबंदी करके तीन बदमाशों को पकड़ लिया। बदमाशों की पिटाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान सूचना पर झिंझाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बदमाशों को पकड़कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष आरबी सिंह ने बताया कि पकडे़ गए बदमाशों में मोहित उर्फ रोहित  निवासी रामपुर मनिहारान (सहारनपुर), दिलशाद उर्फ दिल्ला इस्लामनगर कैराना और फरमान उर्फ भुल्ला निवासी खुरगान थाना कैराना को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 आरोपियों से दो तमंचे व कारतूस बरामद करते हुए लूटे गए दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। इस दौरान फरार होने वाले चार बदमाश लूटी गई रकम अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed