फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Throwing the body after killing young man in sikka

युवक की हत्या कर शव फेंका

Sun, 21 Jan 2018 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sun, 21 Jan 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Throwing the body after killing young man in sikka
demo - फोटो : demo
शामली के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव सिक्का में रेलवे फाटक के पास एक 24 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक युवक की हत्या की गई है। शिनाख्त मिटाने के लिए शव को जलाने की भी कोशिश की गई है। पुलिस ने शिनाख्त नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह गांव सिक्का में रेलवे फाटक के पास एक खेत में युवक का शव पड़ा होने की सूचना आदर्श मंडी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। एसएसआई अवनीश अष्टवाल ने बताया कि युवक नीले रंग की जींस और पीले रंग की टी-शर्ट पहने था। इसके ऊपर ट्रैक सूट पहन रखा था। युवक की हत्या की गई है। साथ ही शिनाख्त मिटाने के लिए शव को जलाने की भी कोशिश की गई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में शिनाख्त कराने का भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसआई अवनीश अष्टवाल का कहना कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत शामली/बाबरी। थानाक्षेत्र के गांव बाबरी में शनिवार को थानाभवन मिल शुगर मिल में एक चालक ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना लादकर ला रहा था। बाबरी-कैंडी मार्ग पर बाबरी निवासी शफीक के खेत के सामने पहुंचा। उसी दौरान सड़क पार कर रहा एक व्यक्ति ट्राली की चपेट में आ गया। ट्राली का पिछला पहिया उसके आधे शरीर के ऊपर से उतर गया। इसमें उसकी मौत हो गई। सूचना पर बाबरी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और उसकी शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने शव को पीएम केे लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed