{"_id":"5971034f4f1c1bba288b4798","slug":"three-youths-with-old-currency-of-21-lakh-40-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 लाख 40 हजार की पुरानी करेंसी के साथ तीन युवक पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
21 लाख 40 हजार की पुरानी करेंसी के साथ तीन युवक पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली में पुलिस ने मेरठ-करनाल हाईवे स्थित ढाबे से तीन युवकों को पकड़ा। पुलिस ने युवकों की कार की तलाशी के दौरान पुराने नोट के 21, 40000 रुपये बरामद किए। पुलिस ने पुराने नोटों को जब्त कर आयकर विभाग और आरबीआई के अधिकारियों को सूचना भेज दी है।
बुधवार की रात झिंझाना थाने की पुलिस को सूचना मिली कि मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव सींगरा के पास मोनू ढाबे पर कुछ युवक झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने युवकों की कार की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को 21, 40000 रुपये के पुरानी करेंसी केनोट बरामद हुए। पुलिस तीनों युवकों को झिंझाना थाने ले आई। इस संबंध में एसओ भगवत सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक शकील, शहजाद और राजबीर शामली के मोहल्ला बनखंडी निवासी हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में युवकों ने बताया कि उक्त करेंसी को करनाल में ले जाकर किसी व्यक्ति को देनी थी, जिससे उक्त करेंसी को 50 प्रतिशत मुनाफे के साथ नई करेंसी वाले नोट में बदलवाना था।
इनके पास से थैले में एक--एक हजार रुपये नोट की 12 गड्डी और पांच-पांच सौ रुपये के नोट की 19 गड्डी बरामद हुई है। एसओ ने बताया कि पूछताछ करने के बाद तीनों युवकों को छोड़ दिया गया है।