फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three members of the bike robber gang arrested

बाइक लुटेरे गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

Mon, 11 Mar 2019 12:24 AM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Mon, 11 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Three members of the bike robber gang arrested
arrest - फोटो : अमर उजाला
शामली/झिंझाना। 15 दिन पहले बाइक और नकदी लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटी गई बाइक, 26 हजार रुपये, वोटर आइडी कार्ड और दो चाकू बरामद किए। रविवार को पुलिस लाइन में अजय कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि 25 फरवरी को झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव दभेड़ी बुजुर्ग निवासी हुसैन विनोद निवासी लपराना के भट्ठे से लेबर को पैसा देने के लिए 56 हजार रुपये लेकर बाइक से लौट रहा था।
विज्ञापन


गांव टपराना के निकट पहुंचने पर गन्ने के खते से निकले चार बदमाशों ने उसे गन्ने मारकर गिरा दिया था। बदमाशों ने चाकू दिखाकर हुसैन से 56 हजार रुपये, बाइक, वोटर कार्ड, आधार कार्ड जो पर्स में थे लूट लिए थे। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे। इस घटना की रिपोर्ट पीड़ित हुसैन की तरफ से थाना झिंझाना पर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि शनिवार रात को पुलिस ने गांव टपराना के निकट से तीन बदमाशों इरफान निवासी गांव बुधूपुरा थाना कैराना, आसिफ और सचिन निवासीगण टपराना को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चौथा बदमाश पिंटू निवासी टपराना फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर हुसैन से लूटी गई बाइक, लूटी गई रकम के 26 हजार रुपये, पीड़ित का वोटर आईडी कार्ड और दो चाकू बरामद किए हैं। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। एसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, झिंझाना थाना प्रभारी ओपी चौधरी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नशे के लिए की लूट
शामली। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश नशे के आदी हैं। नशे की पूर्ति के लिए इस तरह की छिट-पुट घटनाएं करते रहते थे। इसी के चलते बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। पकड़े गए बदमाश इरफान चोरी व लूट को खरीदने और बेचने का काम करते थे। इरफान ने लूटी गई नई बाइक को आसिफ से 14 हजार रुपये में तय करके ली थी और चार हजार रुपये नकद दे दिए थे। इसके बाद इरफान ने लूटी गई बाइक कैराना निवासी अपने बहनोई को दे दी थी। वह इस बाइक का प्रयोग कर रहा था। बरामद बाइक की तलाशी लेने पर उसके बहनोई का ड्राइविंग लाइसेंस बाइक के टूल बॉक्स से बरामद हुआ है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed