{"_id":"5b5379de4f1c1b4e748b6437","slug":"three-girls-missing-from-kasturba-balika-vidyalaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा बालिका विद्यालय से तीन छात्राएं लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कस्तूरबा बालिका विद्यालय से तीन छात्राएं लापता
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
विद्यालय में बालिकाओं के बारे में जानकारी लेते पुलिसकर्मी और एसओजी के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में बनत कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की तीन छात्राएं शनिवार शाम लापता हो गई। इस मामले में विद्यालय स्टाफ और वार्डन की लापरवाही भी सामने आ रही है। वार्डन बिना अनुमति लिए छुट्टी पर थी। डीएम और एसपी भी विद्यालय पहुंच गए। पुलिस की कई टीमों को लापता छात्राओं की तलाश में लगाया गया है।
विज्ञापन
लापता छात्राएं कक्षा छह, सात और आठ में पढ़ती हैं। इनमें दो सगी बहने हैं। विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे तीनों छात्राएं विद्यालय के गेट से बाहर जाती दिख रही है। घटना के बाद विद्यालय का स्टाफ करीब चार घंटे तक इन्हें तलाशता रहा, बाद में पुलिस को सूचना दी गई। रात करीब साढ़े नौ बजे जिला अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार भी मौके पर पहुंचे मामले की जानकारी ली। तीन छात्राओं में दो छात्राएं गांव खानपुर की रहने वाली सगी बहने हैं। उनके गांव में भी पुलिस भेजकर जानकारी कराई गई लेकिन वह वहां भी नहीं पहुंची थी। वार्डन भी विद्यालय से गैर हाजिर थी, बीएसए ने बताया कि वार्डन ने उनसे कोई छुट्टी स्वीकृत नहीं कराई है। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमें छात्राओं की तलाश कर रही है, इस मामले में जो भी दोषी होगा उनपर कार्रवाई की जाएगी।
बालिका विद्यालय की तीन छात्राएं लापता, मचा हड़कंप
शामली । आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में बनत कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की तीन छात्राएं शनिवार रात लापता हो गई। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस प्रशासन को मिली तो हड़कंप मच गया। डीएम और एसपी खुद भी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच कराने में पुलिस टीमों को लगा दिया।
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में आसपास के गांव की छात्राएं शिक्षा लेती हैं तथा बालिकाओं के रोकने की व्यवस्था भी विद्यालय परिसर में ही है। शाम को विद्यालय की वार्डन को रोजाना ही बालिकाओं की गिनती और देखरेख करनी होती है।
शनिवार रात करीब 6ं30 बजे विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा 6, 7 और कक्षा 8 की तीन छात्राएं विद्यालय वार्डन को नहीं मिली। विद्यालय परिसर में खूब तलाश किया गया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला । साथ ही विद्यालय में पढ़ने वाली अन्य छात्राओं से भी उन तीनों छात्राओं के बारे में जानकारी की गई लेकिन वह भी कोई ठोस जानकारी नहीं बता सकी।
उधर, विद्यालय से तीन छात्राओं के लापता होने की सूचना उच्चाधिकारियों तक पहुंच गई इसके चलते रात करीब 9ं30 बजे जिला अधिकारी इंद्र विक्र्तम सिंह और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार भी मौके पर पहुंचे विद्यालय की वार्डन तथा अन्य स्टाफ से तीनों छात्राओं के बारे में जानकारी ली गई। देर रात तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर छानबीन कराने में जुड़े रहे मालूम चला है कि लापता होने वाली छात्राओं में से दो छात्राएं गांव खानपुर की रहने वाली हैं अधिकारियों ने छात्राओं के गांव से भी जानकारी कराई, लेकिन वहां से भी कुछ पता नहीं चला ।
विज्ञापन
विज्ञापन