फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Thousands of fake online business names

ऑनलाइन व्यापार के नाम पर लाखों की ठगी 

Fri, 28 Apr 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Fri, 28 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Thousands of fake online business names
FRAUD
शामली नगर में दस लोगों से ऑनलाइन व्यापार के नाम पर नोएडा की कंपनी ने लाखों रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित व्यक्ति की ओर से आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ठगी के इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अस्पताल रोड कोतवाली के सामने निवासी चितरंजन चौधरी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि शामली देवेंद्र, अमन वर्मा, महेश माहेश्वरी, अरविंद, अनुज, शशिकांत ने उसको ऑनलाइन व्यापार करने के नाम पर फंसा लिया। आरोप है कि इन्होंने चितरंज को एक ऑनलाइन एड पर क्लिक करके पैसा कमाने के झांसे में ले लिया। आरोपियों ने विभिन्न पैकेज बताए और रजिस्ट्रेशन के नाम पर उससे 69 हजार रुपये प्रति व्यक्ति मांगे। चितरंजन समेत दस लोगों कंपनी संचालकों को 6.90 लाख रुपये दे दिए। काम शुरू होने के बाद पंद्रह दिन का पेमेंट आ गया, लेकिन उसके बाद भी आज तक कोई पेमेंट नहीं आया। आरोप है कि आरोपियों ने टीडीएस भी जमा नहीं कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


वृद्ध ने की बेटों पर कार्रवाई की मांग
शामली। सिंभालका निवासी सतपाल ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके दो पुत्र राजेंद्र और नरेंद्र हैं। आरोप है कि दोनों पुत्र उसको रोटी नहीं देते हैं। बेटों ने उसके रुपये हड़प लिए हैं। वृद्ध की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed