{"_id":"58f7b9f64f1c1b0b524722b7","slug":"there-is-no-difference-between-the-officers-of-the-government-s-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के फरमान का अफसरों पर कोई फर्क नहीं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकार के फरमान का अफसरों पर कोई फर्क नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Thu, 20 Apr 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
शामली नगर पालिका में खाली पड़ी ईओ की कुर्सी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। भले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समय से दफ्तर पहुंचने का आदेश जारी किया, मगर शामली जनपद में अफसरों की मनमानी के आगे यह आदेश बेमानी साबित हो रहे हैं। अस्पताल से लेकर नगर पालिका और गन्ना विभाग के दफ्तरों में अधिकारी और कर्मचारी समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। बुधवार सुबह अमर उजाला टीम ने कुछ दफ्तरों में उपस्थिति का जायजा लिया, तो यही तस्वीर सामने आई।
--- 9.35 बजे : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली
बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक का कमरा बंद पड़ा था। ओपीडी में एक मरीज बैठा था। सामने डॉक्टर की कुर्सी खाली पड़ी थी। मरीज से पूछा, तो बोला कि डॉक्टर साहब का इंतजार कर रहा हूं। वहीं, स्त्री रोग विशेषज्ञ के कमरे में स्टाफ नर्स बैठकर मरीजों का चेकअप कर रही थीं। हालांकि सीएचसी प्रभारी डॉक्टर जगमोहन अपने कमरे में बैठकर मरीज देख रहे थे। चिकित्सक दीपक भी मरीज चेकअप में लगे थे।
10.00 बजे -- सीएमओ कार्यालय
सीएमओ विनीता अग्निहोत्री का कमरा खुला था, मगर अंदर कोई बैठा नहीं था। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी का कक्ष भी खाली पड़ा मिला। इनके कमरे के बाहर मिले चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने बताया कि सीएमओ मीटिंग के सिलसिले में लखनऊ गई हुई हैं।
विज्ञापन
---- 10.05 बजे -- नगर पालिका शामली
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी का कमरा खुला था, मगर अंदर कोई बैठा नहीं था। बराबर में लिपिकों के कमरे पर ताला लगा हुआ था। वहां मिले एक कर्मचारी ने बताया कि अधिशासी अधिकारी मीटिंग के संबंध में लखनऊ गए हैं।
--- 10.20 बजे -मंडी समिति कार्यालय
भैंसवाल रोड पर नवीन मंडी स्थल में मंडी समिति सचिव कार्यालय खुला था, अंदर कुर्सियां खाली पड़ी मिलीं। वहां मिले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने बताया कि मंडी समिति सचिव 10.30 के बाद आएंगे।
--- 10.30 बजे -- शामली कोतवाली
कोतवाली शामली में प्रभारी निरीक्षक का दफ्तर खाली पड़ा था। कार्यालय में सिपाही बैठे कार्य कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कोतवाली प्रभारी बाहर गए हुए हैं। कार्यभार एसएसआई रामकुमार सिंह के पास है। वह भी किसी कार्य से बाहर हैं।
--- 10.40 बजे -- थाना आदर्श मंडी
आदर्श मंडी थाने में थाना प्रभारी का कमरा खाली पड़ा था। दफ्तर में बैठे पुलिसकर्मी लिखा पढ़ी में लगे थे। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी किसी जरूरी कार्य से गए हुए हैं।