{"_id":"617d91271bc3ac6d7363d895","slug":"the-woman-beat-the-accused-with-slippers-after-molesting-in-shamli-and-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: छेड़छाड़ पर मनचले की धुनाई, पहले महिला ने चप्पलों से पीटा, फिर भीड़ ने लात-घूंसों से सिखाया सबक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: छेड़छाड़ पर मनचले की धुनाई, पहले महिला ने चप्पलों से पीटा, फिर भीड़ ने लात-घूंसों से सिखाया सबक
Sun, 31 Oct 2021 12:08 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:08 AM IST
सार
शामली में छेड़छाड़ करने पर महिला ने मनचले को दबोच लिया और चप्पलों से उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद भीड़ ने भी उसकी लात-घूंसों से जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
मनचले की पिटाई करती महिला और अन्य लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली में स्कूल से बच्चों को लेकर घर जा रही महिला के साथ युवक ने छेड़खानी की। महिला ने आरोपी को पकड़कर चप्पलों से धुनाई की। भीड़ ने भी आरोपी की लात घूसों से जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर को बुढ़ाना रोड निवासी महिला अपने दो बच्चों को स्कूल से लेकर घर जा रही थी। वीवी इंटर कॉलेज रोड पर नाले के पुल के निकट एक युवक ने महिला पर अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़खानी कर दी। महिला ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी चप्पलों से जमकर धुनाई की। इस दौरान लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने भी आरोपी की लात-घूसों से पिटाई की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी में रिश्वतखोरी के बड़े मामले: रंगेहाथ दबोचा गया ये अफसर, जांच में खुले बड़े राज, सच जानकर अफसर भी हैरान
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। महिला द्वारा आरोपी की पिटाई करने की घटना का मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में पीड़िता की तरफ से आरोपी मनीष के विरुद्ध शहर कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: बेटी की हत्या से बिखर गया परिवार: बूढ़े माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- अब किसके सहारे जिएंगे हम