फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The train was finally picked to looting

ट्रेन में लूटपाट करने वाले दबोचे

Mon, 24 Oct 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 24 Oct 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
The train was finally picked to looting
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। पैसेंजर ट्रेन में हुई लूटपाट के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूट का सामान बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन


शनिवार रात दिल्ली से सहारनपुर की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन 51913  में कुछ बदमाशों ने शामली निवासी योगेश सहित यात्रियों से लूटपाट की थी। विरोध
करने पर उसको चाकू मारकर घायल कर दिया था। यात्रियों ने हींड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद जीआरपी को घटना की सूचना दी थी।

सिक्का निवासी मोहम्मद अली की ओर से लूटपाट का मुकदमा जीआरपी में दर्ज कराया गया था। पूरी रात पुलिस ने इस मामले में क्षेत्र में दबिश डाली और लूट के दो आरोपियों पिंटू और रोशन निवासी बनत को धीमानपुरा फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया। 


उधर, रविवार को शामली जीआरपी थाने में पहुंचे जीआरपी सहारनपुर सीओ हरी प्रकाश कसाना ने लुटेरों से पूछताछ की। इस दौरान बदमाशों के पास से लूटा गया मोबाइल, रुपये तथा अन्य समान तथा एक तमंचा और चाकू तथा अन्य सामान बरामद करने का दावा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed