फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The teenager in the forest Gaangrep

जंगल में किशोरी से किया गैैंगरेप

Wed, 16 Nov 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 16 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
The teenager in the forest Gaangrep
रेप - फोटो : DEMO Pics
कैराना। आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिलाध्यक्ष सहित तीन युवकों पर किशोरी से गैंगरेप करने का आरोप लगा है। किशोरी के पिता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कैराना कोतवाली पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर गांव तीतरवाड़ा निवासी किशोरी अपने खेत पर उपले पाथने गई थी। आरोप है कि तीतरवाड़ा निवासी आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन  के जिलाध्यक्ष मनव्वर, इन्शाद और नाहिद ने किशोरी को बदनियती  से दबोच लिया। आरोपियों ने किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


इसके बाद तीनों आरोपियों ने किशोरी से     गैंगरेप किया और मौके से फरार  हो गए। बदहवास किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। किशोरी को साथ लेकर उसका पिता कैराना कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैराना कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि आरोपी मुनव्वर, इन्शाद और नाहिद निवासी तीतरवाड़ा के विरुद्ध गैंगरेप और पोक्सोे (प्रोटेक्सन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस) एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।


जिलाध्यक्ष ने आरोप को झूठा बताया 
किशोरी से गैंगरेप के मामले में फंसे आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिलाध्यक्ष मुनव्वर का कहना है कि उसे राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। जिस वक्त की घटना बताई जा रही है, तब वह पार्टी के कार्य से अमरोहा गया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed