फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The mystery of the death Gulista

रहस्य बनी गुलिस्ता की मौत

Wed, 08 Jun 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Wed, 08 Jun 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
शामली। मोहल्ला मोमीनपुरा में चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई गुलिस्ता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। जिसमें उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने बिसरा रिजर्व कर लिया और उसे अब जांच के लिए आगरा लैब में भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


आल्दी निवासी फरहत की पुत्री गुलिस्ता की शादी आठ माह पूर्व नगर के मोहल्ला मोमीनपुरा निवासी महताब उर्फ सोनू के साथ हुई थी। तीन दिन पूर्व गुलिस्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई गई थी। परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए        मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया था।
विज्ञापन


तब से लेकर आज तक पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका। मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के चलते अब पुलिस ने बिसरा रिजर्व कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बिसरे को अब आगरा लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। उसी के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस इस मामले में हरेक पहलू पर जांच कर रही है। सीओ सिटी और जांच अधिकारी निशांक शर्मा ने कहा कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। बिसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed