फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The man suspected of kidnapping missing Babisa

भभीसा का युवक लापता अपहरण की आशंका

Sun, 06 Nov 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 06 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
The man suspected of kidnapping missing Babisa
कांधला। दो दिन पूर्व गांव भभीसा निवासी छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने छात्र के अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव भभीसा निवासी सुनील उर्फ कल्लू 20 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र इंटरमीडिएट का छात्र था। शनिवार को सुनील की मां रणवीरी ने बताया कि उसके बेटा अब पढ़ाई छोड़ने के बाद नौकरी की तैयारी में लगा था। दो दिन पूर्व शाम के समय वह घर से जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गया था।
विज्ञापन


काफी देर तक भी सुनील के खेत से वापस न आने पर परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी । परिवार के लोगों ने गांव वासियों के साथ मिलकर उसको काफी तलाश किया, लेकिन सुनील का कोई सुराग नहीं लग पाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार दोपहर छात्र की मां ने परिजनों व गांव वासियों के साथ थाने पर पहुंची और अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, थानाध्यक्ष अनुराधा सिंघल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी गई। उसे हर हाल में ढूंढा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed