{"_id":"57192cc84f1c1b05048b4d3b","slug":"the-dog-went-on-to-kill-stick-sticks-poles","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते को डंडा मारने पर चले लाठी डंडे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुत्ते को डंडा मारने पर चले लाठी डंडे
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Fri, 22 Apr 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। दुकान में घुसे पालतू कुत्ते को डंडा मारने के विवाद पर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। संघर्ष के दौरान एक पक्ष से दो लोग घायल हो गए।
गांव इस्सोपुर टील निवासी रविंद्र रेलवे रोड पर प्रिंस इलेक्ट्रानिक्स के नाम से दुकान करता है। उसकी दुकान के पास ही ओमवीर मलिक का मकान है। बुधवार देर शाम रविंद्र के पास उसका भाई सूबेदार देवेंद्र भी आया हुआ था। दोनो भाई दुकान पर बैठे बात कर रहे थे तो इसी बीच ओमवीर मलिक का पालतू कुत्ता दुकान में घुस गया। जिसको रविंद्र ने वहां से डंडा मारकर भगा दिया।
तभी वहां ओमवीर मलिक भी पहुंच गए। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। उस समय दुकानदारों ने मामला शांत करा दिया। लेकिन कुछ देर के बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। संघर्ष में एक पक्ष की ओर से रविंद्र और देवेंद्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया।
रविंद्र पक्ष ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनकी दुकान में तोड़फोड़ भी की। फौजी के पिता ने थाने में ओमवीर, अरुण और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है।