फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The dog went on to kill stick sticks poles

कुत्ते को डंडा मारने पर चले लाठी डंडे

Fri, 22 Apr 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Fri, 22 Apr 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
कांधला। दुकान में घुसे पालतू कुत्ते को डंडा मारने के विवाद पर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। संघर्ष के दौरान एक पक्ष से दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


गांव इस्सोपुर टील निवासी रविंद्र रेलवे रोड पर प्रिंस इलेक्ट्रानिक्स के नाम से दुकान करता है। उसकी दुकान के पास ही ओमवीर मलिक का मकान है। बुधवार देर शाम रविंद्र के पास उसका भाई सूबेदार देवेंद्र भी आया हुआ था। दोनो भाई दुकान पर बैठे बात कर रहे थे तो इसी बीच ओमवीर मलिक का पालतू कुत्ता दुकान में घुस गया। जिसको रविंद्र ने वहां से डंडा मारकर भगा दिया।

तभी वहां ओमवीर मलिक भी पहुंच गए। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। उस समय दुकानदारों ने मामला शांत करा दिया। लेकिन कुछ देर के बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। संघर्ष में एक पक्ष की ओर से रविंद्र और देवेंद्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया।
विज्ञापन


रविंद्र पक्ष ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनकी दुकान में तोड़फोड़ भी की। फौजी के पिता ने थाने में ओमवीर, अरुण और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed