{"_id":"57698eca4f1c1bcb63b482f2","slug":"the-decision-to-press-the-firing-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसले का दबाव बनाने को की गई फायरिंग : एसपी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैसले का दबाव बनाने को की गई फायरिंग : एसपी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
extortion
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कमल मेडिकल एजेंसी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने शाम तक ही खुलासे का दावा किया है। एसपी के अनुसार पूर्व में चल रहे रंगदारी के मुकदमे में फैसले का दबाव बनाने के लिए जेल में बंद एक बदमाश ने वारदात को अंजाम दिलाया। उन्होंने कहा फायरिंग करने वालों को भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। किसी भी सूरत में बदमाशों को बख्शा नहीं जाएगा।
मंगलवार को नगर की पालिका मार्केट में मेडिकल एजेंसी संचालक कमल पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। इस मामले में व्यापारियों ने हंगामा प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया था। पुलिस ने इस मामले में फायिरंग करने वाले इस पूरे प्रकरण का पटाक्षेप किए जाने का दावा किया है।
एसपी विजय भूषण के अनुसार चार माह पूर्व कमल कश्यप से रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में उन्होंने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। तब से लेकर आज तक सभी बदमाश जेल में बंद है। एसपी के अनुसार इस मामले में संचालक द्वारा 15 तारीख में एक बदमाश के पक्ष में कोर्ट में पत्र लगाया गया है।
विज्ञापन
उनके अनुसार 16 तारीख को जेल में बंद दूसरे बदमाश ने कमल को फोन कर धमकी दी और उनके पक्ष में अदालत में बोलने को कहते हुए फैसले की बात कही। यह बात कमल द्वारा पुलिस को नहीं बताई गई। इसकी एवज में मंगलवार को जेल मेें बंद बदमाश ने अपने साथियों के द्वारा इस वारदात को अंजाम दिलाया गया।
व्यापारी के द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिन बदमाशों ने फायरिंग की उनको भी चिन्हित कर लिया गया है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस किसी भी सूरत में लापरवाही नहीं बरतेगी। संबंधित खबर पेज-8 पर