फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The couple with the looting

मारपीट कर दंपति को लूटा, एक साल के बीमार बच्चे को ईख में फेंका

Sat, 08 Oct 2016 04:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 08 Oct 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
The couple with the looting
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
कैराना। भूरा से देर शाम बीमार बच्चे को शामली में डाक्टर को दिखाने लेकर जा रहे बाइक सवार दंपति के साथ बदमाशों ने मारपीट की और एक साल के बीमार बच्चे को छीन कर ईख में फेंक दिया। इसके बाद बदमाशों ने तमंचे से आतंकित करते हुए 10 हजार रुपये, सोने के कुंडल व सोने की हसली लूट ली। बाद में बदमाश धमकी देते हुए जंगल के रास्ते फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की सूचना दी।
विज्ञापन


ग्राम भूरा निवासी जमेशद का एक वर्षीय पुत्र बीमार था। जिसके चलते शुक्रवार सांय 7 बजे जमशेद            अपनी पत्नी नाजमा व भाई दिलशाद के साथ बच्चे को शामली नर्सिंग  होम में भर्ती कराने के लिए जा             रहे थे। 
विज्ञापन


बाइक दिलशाद चला रहा था। भूरा से निकलते ही जैसे उनकी बाइक झिंझाना रोड पर गोगवान के पास ईंट भट्ठे के पास पहुंची तो ईख के खेत से दो नकाबपोश बदमाश निकल कर सड़क पर आए तथा बाइक चला रहे दिलशाद के हाथ पर जोर से लाठी मार दी।  लाठी लगने से उनकी बाइक गिर गई। बदमाशों ने जमशेद के               बीमार बच्चे को छीन कर ईख के खेत में डाल दिया तथा जमशेद व दिलशाद की कनपटी पर तमंचे   लगा दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने दिलशाद से मारपीट करते हुए 10 हजार रुपये, एक मोबाइल व नजमा के कानों के सोने के कुंडल व सोने की हसली लूट ली। बदमाशों के जाने के बाद जमशेद ने ईख के खेत में रो रहे अपने बच्चे को उठाया तथा कैराना कोतवाली पहुंचकर मामले की सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed