फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The atmosphere at those who would pervert NSA

माहौल बिगाड़ने वालों पर लगेगा रासुका

Fri, 20 Nov 2015 12:48 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 20 Nov 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere at those who would pervert NSA
शामली।  वेस्ट यूपी में रंजिशन घटनाओं को देख पंचायत चुनाव के दौरान शामली, बागपत और मुजफ्फरनगर जिलों मेें घटनाएं होने की आशंका है। आईजी जोन आलोक शर्मा ने कहा संवेदनशील और अति संवेदनशील गांवों में ऐसे लोगों को चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई की जाए, जो चुनाव में गड़बड़ी कर सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति सांप्रदायिक माहौल बनाने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ रासुका में कार्रवाई होगी। वहीं, जरूरत पड़ने पर प्रत्याशियों को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आईजी जोन आलोक शर्मा और डीआईजी (सहारनपुर रेंज) अशोक कुमार राघव शामली में पंचायत चुनाव के संबंध में समीक्षा बैठक करने पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में आईजी आलोक शर्मा ने माना वेस्ट यूपी के कई जिलों में पंचायत चुनाव के दौरान घटनाएं होने की आशंका है। इस कारण अधिकारियों को आदेश दिया कि समय रहते मुचलका पाबंद, शरारती तत्वों की सूची बनाने जैसी ऐहतियातन कार्रवाई पूरी कर ली जाए।
विज्ञापन


आईजी जोन आलोक शर्मा ने कहा पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण कराना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। गांवों में छोटे छोटे विवादों को भी पुलिस गंभीरता से लें। थानाध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा भ्रमणशील रहे। साथ ही उन्होंने बताया जिला पंचायत चुनाव की तरह ही ग्राम पंचायत चुनाव में पुलिस बल तैनात रहेगा। पैरा मिलिट्री फोर्स नहीं मिलेगी, लेकिन पीएसी, होमगार्ड और आरआरएफ पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान एसपी (शामली) विजय भूषण, एएसपी वीके मिश्र समेत सभी सीओ और थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी आलोक शर्मा ने कहा पंचायत चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो चुके हैं। 28 नवंबर को पहले चरण का मतदान होना है। लिहाजा अब पुलिस के पास निरोधात्मक कार्रवाई के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है। उन्होंने कहा तीन से चार दिन में कार्रवाई पूरी करें। इस कार्य के लिए एसडीएम और सीओ एक साथ बैठकर कार्रवाई कराएं।


पंचायत चुनाव में मतदान के दौरान एजेंटों द्वारा विवाद की स्थिति पैदा होती है। आईजी जोन ने कहा पहले से एजेंटों की सूची बना लें और उन्हें चेतावनी दी जाए कि यदि विवाद किया, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed