फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teenager, woman kidnapped

नकाबपोश कार सवारों ने किशोरी अौर महिला का किया अपहरण

Tue, 04 Oct 2016 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 04 Oct 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
Teenager, woman kidnapped
kidnapping
कांधला। आधा दर्जन कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक किशोरी और महिला का अपहरण कर लिया। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।        पुलिस बदमाशों की तलाश         कर रही है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव जिड़ाना निवासी चमन ने गांव के बाहर ही अपना मकान बना रखा है। रविवार रात वह अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ में सो रहा था। इसी बीच आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश घर में घुस गए। आरोप है कि बदमाशों ने चमन सहित पूरे परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर नाबालिग पुत्री नगमा और पुत्र सद्दाम की पत्नी आबिदा को बंधक बना लिया। विरोध करने पर चमन को मारपीट कर घायल कर दिया। बदमाशों ने नगमा और उसकी भाभी को जबरन कार में डाल लिया। जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों का अपहरण कर फरार हो गए।
विज्ञापन


सोमवार सुबह को पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर मामले की छानबीन की। किशोरी के पिता ने बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई  की मांग की है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक अनुराधा सिंघल का कहना है कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर किशोरी और उसकी भाभी को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed