फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Team from Lucknow to investigate

जांच करने लखनऊ से पहुंची टीम

Wed, 22 Mar 2017 12:01 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूराे
शामली, अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 22 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Team from Lucknow to investigate
- फोटो : अमर उजाला
कांधला। नगर पालिका परिषद के हेड क्लर्क की हत्या में परिजनों की मांग पर लखनऊ की स्पेशल टीम जांच करने कांधला में पहुंची। टीम के   कई लोगों से पूछताछ की। इसके साथ ही कांधला पुलिस से केस     के संबंध में जानकारी कर     संबंधित दस्तावेज लिए।  
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद में मोहल्ला सरावज्ञान निवासी शमीम अहमद हेड क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। बीते साल 20 नवंबर को शमीम की एक मकान पर बुलाकर अज्ञात   लोगों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। वारदात को लेकर शमीम के बेटे ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


कांधला पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से मामले का पर्दाफाश करते हुए पड़ोस की दो युवतियों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उस समय पुलिस ने हत्या का   कारण शमीम के आरोपी युवतियों   से अवैध संबंध बताया था, लेकिन परिवार के लोगों के साथ ही कस्बे के अधिकांश लोगों ने इस     खुलासे पर आपत्ति जताई थी। इस संबंध में कई बार शमीम के परिजनों और कांग्रेस नेता जाहिद राज ने आला अफसरों को शिकायती पत्र भेजकर हत्या की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी नरेश कुमार सिंह    के अनुसार मंगलवार को डीजीपी   के आदेश पर लखनऊ से तीन सदस्यों की टीम मामले की जांच करने के लिए कांधला पहुंची। टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया     और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पीड़ित परिवार से बातचीत करने के साथ ही आरोपी पक्ष के लोगों से भी पूछताछ की। इसके   बाद कांधला थाने से केस से संबंधित रिकार्ड भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed