{"_id":"5cc6fcf298a62fca81d393f147f2bdae","slug":"taylor-s-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलर की हत्या से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेलर की हत्या से हड़कंप
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 23 Dec 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गढ़ी दौलत में दुकान पर बैठकर कपड़ों की सिलाई कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या की। सूचना पर एएसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू की। हत्याकांड में गांव के ही एक व्यक्ति को नामजद किया। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ।
थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी महताब (22) अपने घर में ही छोटी सी दुकान में दर्जी कपड़े सिलाई का काम करता था। मंगलवार सुबह 10 बजे महताब का पिता अख्तर भी उसके पास दुकान पर बैठा था। इसी बीच अख्तर पशुओं के लिए चारा लेने के लिए खेत पर चला गया । महताब दुकान पर बैठा हुआ सिलाई कर रहा था।
आरोप है इसी बीच गांव का कलबू उर्फ सादिक वहां पहुंचा और तमंचे से गोली मारकर महताब की हत्या कर भाग गया। गोली महताब के सीने में मारी, इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दिन दहाडे़ गांव में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
एएसपी वीके मिश्र और सीओ कैराना नरेंद्र कुमार सिंह और थानाध्यक्ष नरेश पाल यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के संबंध में महताब के पिता ने गांव के ही कलबू उर्फ सादिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।