{"_id":"5858271f4f1c1bea7fe392f6","slug":"tampering-sting-daughter-was-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के डंक से ‘बिटिया’ हुई जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के डंक से ‘बिटिया’ हुई जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बाबरी थानाक्षेत्र में छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि एक ओर छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर आत्महत्या की चेतावनी दे डाली। पीड़िता ने एसपी आफिस पहुंचकर शिकायत करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
थानाभवन थाने के गांव दुलावा निवासी युवती एक कॉलेज में पढ़ती है। आरोप है कि थानाभवन का एक लड़का काफी दिनों से उसे परेशान कर रहा है। उक्त युवक उसके स्कूल के समय आते और जाते हुए फोटो खींचता है और छेड़छाड़ करता है। अपने साथियों के साथ घर पर पीछा करते हुए रास्ते में हाथ पकड़ने की कोशिश करता है। विरोध करने पर वह तेजाब डालने की धमकी देता है।
साथ ही उसके फोटो के साथ एडिटिंग कर उन्हें अश्लील बनाकर सोशल साइट पर डालने की धमकी दे रहा है। जिस कारण उसने स्कूूल जाना भी बंद कर दिया है और दहशत में जी रही है। वहीं, इस संबंध में पीड़िता ने थानाभवन थाने पर शिकायत भी की थी, जिसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन बाद में बिना किसी कार्रवाई के उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
कुछ दिनों बाद युवक फिर उसे परेशान करने लगा। सोमवार दोपहर पीड़ित छात्रा एसपी आफिस पर पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तो वह आत्महत्या कर लेगी। उधर, इस मामले के बारे में सीओ थानाभवन आनंद वर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है, जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।