फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   tamanche ke bal par rape

कैराना में तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म, धमकी देकर भागा

Wed, 12 Oct 2016 04:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 12 Oct 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
tamanche ke bal par rape
तमंचे के बल पर रेप। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना में घर में घुसकर अकेली महिला के साथ पड़ोसी युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने तमंचे की बट से महिला को घायल कर दिया और धमकी देकर फरार हो गया। बाद में पति के घर आने पर महिला सारी बात बताई। पति महिला को लेकर कोतवाली पहुंचा तथा नामजद तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक मुहल्ले का निवासी युवक कस्बे में ही कपड़े सीलने का काम करता है। युवक प्रतिदिन रात 11 बजे दुकान बंद करके अपने घर जाता था।  रविवार रात 10 बजे पति की गैर मौजूदगी में पड़ोस का ही एक युवक तमंचा लेकर उसके घर में घुस गया तथा तमंचे से आतंकित करते हुए महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी  ने महिला के शरीर पर जगह-जगह तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया। महिला की चीख            पुकार सुनकर मुहल्ले के लोग मौके पर आ गए।  इसके बाद आरोपी गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि सोमवार को भी आरोपी का पिता भी पीड़िता के घर आया तथा पुलिस में रिपोर्ट करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इस मामले में पीड़िता के पति ने अपने रिश्तेदारों को घर पर  बुलवाया तथा पीडिता को लेकर कोतवाली पहुंचा। कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed