फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Swindle millions from merchant

व्यापारी से लाखों की ठगी

Tue, 11 Oct 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Tue, 11 Oct 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
शामली में  केला व्यापारी से एक युवक ने लाखों रुपये के केले लेने के बाद पैसे देने से मना कर दिया। इस पर पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पीड़ित ने केलों की कीमत दो लाख 10 हजार रुपये बताई। पुलिस            ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

जिला बहराइच के थाना पखरपुर क्षेत्र के गांव किसोरा वासू निवासी उत्तम कौभन पुत्र मदनलाल ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह केला व्यापारी है। 27 सितंबर को शामली के मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी युवक उसके पास पहुंचा। उसने 160 क्विंटल केले ट्रक में भरवा लिया और शामली के लिए रवाना कर दिया। साथ ही थोड़ी देर में रुपये देने की बात कहते हुए वहीं बैठ गया। कुछ देर बाद ही उक्त युवक वहां से चुपचाप खिसक गया। 
विज्ञापन

आरोप लगाया कि करीब एक घंटे बाद उत्तम ने फोन किया तो उसने रुपये देने से मना कर दिया। रविवार को पीड़ित शामली पहुंचा और युवक से अपना पैसा मांगा तो आरोपी मारपीट पर उतर आया। इस पर पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed