{"_id":"5925cb864f1c1b21445364f6","slug":"struggling-to-disperse-water-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पानी छिड़कने के विवाद में संघर्ष ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर पानी छिड़कने के विवाद में संघर्ष
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
fight
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। नगर के शिव चौक के पास स्थित सब्जी की दुकान काम करने वाले एक नौकर तथा स्कूटर सवार युवक से मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई।
नगर के शिव चौक पर सरदार सुंदर की सब्जी की दुकान है। उसके यहां पर एक नौकर काम करता है। एक युवक स्कूटर से जा रहा था। सड़क पर पानी अधिक बिखरा होने के चलते स्कूटर फिसल गया। युवक ने सुंदर के नौकर को टोक दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
कुछ ही देर बाद कई युवक हाथों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों को पीटना शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान शिव चौक पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
इस दौरान सुंदर, बलबीर तथा दूसरे पक्ष से अंकित आदि घायल हो गए। कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। यदि किसी पक्ष की तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।