फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP leaders in Delhi had abducted father

दिल्ली में मिला सपा नेता का अपहृत पिता

Tue, 03 May 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Tue, 03 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
SP leaders in Delhi had abducted father
kidnap - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। अगवा किया गया सपा नेता का पिता दिल्ली से मिल गया। झिंझाना थाना पुलिस ने शामली के मोहल्ला रेलपार से उसकी बरामदगी दिखाई है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


सपा मजदूर सभा की जिला उपाध्यक्ष ज्योति निर्वाल के पिता ओमकार मूलरूप से झिंझाना क्षेत्र के गांव सकौती के रहने वाले हैं। गांव के ही बिजेंद्र पक्ष से एक साल पूर्व किसी बात पर झगड़ा हो गया था, जिसमें ओमकार के बेटे दीपक ने बिजेंद्र को गोली मारकर घायल कर दिया था। मामले में दीपक गिरफ्तार होने के बाद से जेल में बंद है। ओमकार उसी मामले में पैरवी कर रहा था। 
विज्ञापन


शनिवार को इस केस से जुड़े गवाहों को लेकर ओमकार कैराना आया था। वहां से गवाहों को सकौती गांव छोड़ने जा रहा था, तो बिडौली से सकौती के रास्ते पर कार सवार लोगों ने ओमकार का अपहरण कर लिया। अपरहण की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गर्ठ थी आैर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में ओमकार की पत्नी मुन्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें सकौती निवासी बिजेंद्र, धर्मेंद्र, राजेंद्र, शुभम और आकाश को नामजद कराया। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ओमकार को बरामद करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास  में लग गई। सर्विलांस की मद्द से देर रात पुलिस ने दिल्ली के  नरेला से ओमकार को बरामद कर लिया गया। 

थानाध्यक्ष झिंझाना बीपी सिंह ने बताया कि ओमकार को शामली के मोहल्ला रेलपार से बरामद किया गया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सके। थानाध्यक्ष ने बताया कि ओमकार अपने बेटे दीपक की जमानत कराने के लिए हाईकोर्ट में पैरवी कर रहा था।


इसी के चलते बिजेंद्र पक्ष ने उसका अपहरण कर लिया, ताकि वह अपने बेटे की पैरवी ना कर सके। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed