{"_id":"5ce19443bdec220752495ce8","slug":"sonu-murder-case-reversed-in-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में बदल गया सोनू हत्याकांड का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तीन दिन में बदल गया सोनू हत्याकांड का खुलासा
Sun, 19 May 2019 11:07 PM IST
NAVEEN GUPTA
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Sun, 19 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
शामली कोतवाली में सोनू हत्याकांड के आरोपियों से पूछताछ करते कोतवाली प्रभारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने तीन दिन में ही सोनू हत्याकांड का खुलासा बदल दिया है। 16 मई को पुलिस ने मृतक सोनू के साले शिवम सहित दो को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। दावा किया था कि सलज से बदसलूकी सोनू की हत्या का कारण बनी। रविवार को यह दावा बदल गया। अब खुलासा किया कि सोनू की पत्नी के प्रेमी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर हत्याकांड का अंजाम दिया है। इस साजिश में सोनू की पत्नी भी शामिल रही है।
मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र के फूलबाग कॉलोनी निवासी सोनू उर्फ हरीश का शव 15 मई की सुबह कैराना रोड स्थित बिजलीघर के बाहर नाले में मिला था। सोनू अपने साले शिवम की 13 मई को हुई शादी में शामिल होने आया था। इस मामले में मृतक की मां नर्मदा देवी की तहरीर पर पुलिस ने सोनू के साले शिवम, शिवम के साले मोहित, सास अंजू और पत्नी शिवानी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 16 मई को शिवम और मोहित को गिरफ्तार कर खुलासा किया था कि साले शिवम की दुल्हन यानि सलज के साथ बदसलूकी को लेकर सोनू की हत्या की गई थी। तीन दिन बाद रविवार को पुलिस ने इस मामले में नया खुलासा किया है। इसमें हत्या की वजह और आरोपी दोनों बदल गए हैं। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि हत्याकांड में नामजद सोनू की पत्नी शिवानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। सोनू के दोस्त मेरठ के नेहरू नगर निवासी शिब्बू का उनके घर आना जाना था। सोनू शराब पीता था। पति के मारपीट करने के चलते शिवानी परेशान रहती थी। इसी दौरान शिवानी और शिब्बू के बीच छह माह से संबंध बन गए थे। वे दोनों सोनू को रास्ते से हटाकर शादी करना चाहते थे। इसी साजिश के तहत शिवानी और शिब्बू ने 14 मई की रात को सोनू की हत्या की साजिश रची। शिब्बू ने अपने दोस्त हिमांशु और लखवीर, निवासी खेड़ीकरमू बिजलीघर कॉलोनी के साथ मिलकर चाय की दुकान पर सो रहे सोनू की ईंट से पीटकर हत्या कर दी थी और शव को नाले में डालकर छिपा दिया था। कोतवाल ने बताया कि सोनू की पत्नी शिवानी, प्रेमी शिब्बू, हिमांशु आर लखवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ऐसे बुना गया सोनू की हत्या का ताना बाना
शामली। साले शिवम की शादी से एक दिन पहले 12 मई को सोनू के साथ उसका पड़ोसी हिमांशु और दोस्त शिब्बू भी शामली आए थे। 14 मई की रात में सोनू ने शराब के नशे में शिवम की दुल्हन के साथ बदसलूकी कर दी थी। दुल्हन ने अपने भाई मोहित निवासी शामली को फोन पर इसकी जानकारी दी तो वह शिवम के घर पहुंच गया। इसके बाद सोनू की शिवम और मोहित ने पिटाई कर दी थी और उसे कमरे में बंद कर दिया था। गुस्से में आकर मोहित ने सोनू को जान से मारने की धमकी दे दी थी। कुछ देर बाद सोनू कमरे से किसी तरह निकलकर बाहर चाय की दुकान पर पड़े तख्त पर आकर सो गया था। इसी मौके का फायदा उठाकर शिवानी और उसके प्रेमी शिब्बू ने सोनू की हत्या की साजिश रची। शिब्बू ने अपने दोस्त हिमांशु और लखवीर के साथ मिलकर सोनू की ईंट से पीटकर हत्या कर दी थी। आरोपियों को उम्मीद थी कि मारपीट के दौरान सोनू को जान से मारने की धमकी मोहित ने सबके सामने दी थी। इससे हत्या करने का शक उस पर चला जाएगा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शिवानी को जाकर सोनू की हत्या करने की जानकारी दे दी थी। इस पर उसने कोई प्रतिक्रिया न करते हुए मामले को दबाए रखा और लोगों की नजरों में अनजान बनी रही। शिब्बू ने ही मृतक की मां को सोनू की हत्या होने की जानकारी दी थी और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित पक्ष के साथ वह कोतवाली भी गया था, ताकि उस पर किसी को कोई शक न हो सके।
विज्ञापन
बदला लेने के लिए लखवीर हुआ शामिल
शामली। कोतवाल के मुताबिक आरोपी लखवीर ने बताया कि जब भी सोनू अपनी ससुराल आता था तो शराब पीने के बाद वह उसके साथ गालीगलौज करता था। शादी वाले दिन भी उन दोनों ने एक साथ शराब पी थी। शराब पीने के बाद उसने सबके सामने गालीगलौज करते हुए उसे अपमानित कर दिया था। इसका बदला लेने के लिए वह शिब्बू और हिमांशु के साथ मिल गया था।
10वीं पास शिब्बू के खतरनाक निकले इरादे
शामली। 19 वर्षीय शिब्बू वैसे तो 10वीं पास है, लेकिन उसके इरादे बड़े खतरनाक निकले। उसने सोनू के साथ ससुराल वालों से हुए विवाद व मारपीट का मौका भुनाते हुए हत्या जैसे जघन्य अपराध की साजिश रच डाली। आरोपी हिमांशु नौवीं पास करने के बाद मेरठ में स्पोर्ट्स के सामान की दुकान पर नौकरी करता है, जबकि लखवीर ने आईटीआई की है, वह बिजलीघर कॉलोनी में नौकरी करने वाले अपने भाई प्रवीण के साथ रहता है।
शिवम और मनीष की रिहाई की रिपोर्ट भेजी जाएगी
शामली। कोतवाल सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि सोनू हत्याकांड में पूर्व में जेल गए शिवम और मनीष की विवेचना गहनता से जांच की जाएगी। विवेचना में निर्दोष मिलने पर दोनों की रिहाई के लिए कोर्ट में रिपोर्ट भेजी जाएगी।