फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Smuggled liquor caught, 40 lacks value

तस्करी कर लाई गई 40 लाख की शराब पकड़ी

Fri, 16 Mar 2018 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Fri, 16 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Smuggled liquor caught, 40 lacks value
शामली में आदर्शमंडी पुलिस द्वारा पकड़ा शराब तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
शामली में आबकारी और पुलिस टीम ने ट्रक में छिपाकर लाई जा रही 710 पेटी अंग्रेजी और देशी शराब पकड़ ली। शराब की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक फरार हो गया।
विज्ञापन
थाना आदर्श मंडी पुलिस और आबकारी टीम को शुक्रवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि बिड़ौली यमुना पुल पार करके मेरठ-करनाल हाइवे से एक ट्रक आ रहा है, जिसमें शराब लदी हुई है। इस पर पुलिस और आबकारी ने टिटौली चेकपोस्ट पर चेकिंग शुरू करा दी। कुछ देर बाद झिंझाना की ओर से आए ट्रक को रोकने का इशारा किया गया, तो उसमें से एक आरोपी कूदकर फरार हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। ट्रक में पंजाब और चंडीगढ़ मार्का 610 अंग्रेजी शराब बेस्टो विस्की और क्रेजी रोमियो विस्की तथा पंजाब मार्का 105 पेटी संतरा देशी शराब बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रविंद्र निवासी नारनोल हिसार हरियाणा ने बताया कि उक्त शराब को बिहार पहुंचाना था। आदर्श मंडी थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी रविंद्र के खिलाफ शराब तस्करी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोपहर बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया। वहीं, उसके साथी को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed